छतरपुर (एमपी) : चलती ट्रेन में एक युवती के साथ जबरदस्ती करते हुए छेड़छाड़ की गई। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो युवक ने पहले तो लड़की को पीटा और फिर चलती ट्रेन से उसे फेंक दिया। चलती ट्रेन से गिरने की वजह से युवती को गंभीर चोटें आई है। वह अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी थाना की पुलिस ने पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। यह सनसनीखेज वारदात मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में हुई।
जानकारी के अनुसार बांदा जिले की रहने वाली 22 साल की एक लड़की 27 अप्रैल को छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम दर्शन करने गई थी। मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद वह ट्रेन से वापस अपने घर लौट रही थी। तभी राजनगर के पास चलती ट्रेन में एक युवक ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद उसके साथ जबरदस्ती करने लगा, जब लड़की ने इसका विरोध किया तो उसे पहले पीटा और फिर चलती ट्रेन से फेंक दिया। जांच में जुटी जीआरपी पुलिस के हाथ इस घिनौनी हरकत को अंजाम देने वाले युवक का फोटो लगा है। युवक की पहचान कर पुलिस उस तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है।
Read More : होने वाला था एक रेलवे अधिकारी का मर्डर, बचा ली रांची पुलिस, देखें कैसे…
Read More : 10 सेकेंड में 3 जिंदगी खत्म, खौफनाक वीडियो आया सामने
Read More : सुहागरात में क्या भूल हुई जो दुल्हन ने पति को चप्पल से धोया, देखें
Read More : बेटे को छुड़ाने आई महिला से थाना में ही मसाज कराने लगे दारोगा जी… देखें वीडियो
Read More : यह पांच बच्चे हो गए अनाथ… देखें कैसे
Read More : वरमाला के वक्त बोला दूल्हा- “शादी के बाद तुम्हें भी…” देखिये फिर क्या हुआ
Read More : आखिरकार भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने मांगा तलाक… देखें क्यों












