KohramLive : किसी न किसी बात को लेकर हमेशा विवाद और चर्चा में रहनेवाले भोजपुरी स्टार पवन सिंह एक बार फिर से छाये हुये हैं। इस बार उन्होंने पत्नी ज्योति सिंह से तलाक मांग खुद को चर्चा में लाया है। सोशल मीडिया से लेकर कुछ चौक-चौराहे तक में पवन सिंह के कारनामे को लेकर खूब गपशप होती रही। जितनी जुबां उतनी तरह की बातें सामने आ रही थी। खबर आई है कि पवन सिंह ने अपनी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक मांगा है। इसके लिए उन्होंने आरा के फैमिली कोर्ट में अर्जी दी है। फैमिली कोर्ट में पत्नी ज्योति अपने वकील के साथ पहुंची थी, लेकिन पवन सिंह नहीं पहुंचे। कोर्ट ने अगली तारीख 26 मई मुकर्रर की है।
ज्योति के वकील होने का दावा करने वाले अधिवक्ता विष्णुधर पांडेय का कहना है कि ज्योति का दो-दो बार गर्भपात कराया गया। शादी के बाद से ही उन्हें सताया रूलाया जा रहा है। कभी-कभी बेतरह मारा-पीटा भी जाता है। भोजपुरी संगीत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले पवन सिंह की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली पत्नी सुसाइड कर ली थी। 7 मार्च 2018 को ज्योति और पवन की शादी हुई थी। यह शादी यूपी के बलिया के शंकर होटल में हुई थी। ज्योति बलिया की ही रहनेवाली है। उनके पिता का नाम रामबाबू सिंह है।
Read More : भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर पत्नी का गंभीर आरोप, जानिये तलाक तक क्यों पहुंची बात…
Read More : 3 बच्चों की मां 3 बच्चों के बाप संग भागी, फिर पंचायत ने जो किया…
Read More : पहले विजिटिंग कार्ड मांगा, फिर पंचम को मार दी गोली… देखें वीडियो
Read More : पत्नी की नहीं हुई विदाई तो साली को लेकर फुर्र हुआ जीजा… देखें कैसे
Read More : मुंह में पिस्टल डाल किया खामोश, हिमाकत देख दारोगा भी रो पड़ी, देखें वीडियो…
Read More : एक ही दिन, एक ही समय, टपका डाला दबंग चाचा और भतीजा को… देखें वीडियो












