spot_img

रांची नगर निगम में तीन युवकों को घसीट-घसीट कर पीटा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : रांची नगर निगम कार्यालय में जमकर बवाल हुआ। टेंडर के दौरान धक्का-मुक्की हुई। लाठी-डंडों से पिटाई हुई। स्थिति बिगड़ने के बाद निगम के टेंडर रद्द कर दिया। दरअसल निगम कार्यालय में अटल वेंडर मार्केट के फूड कोर्ट, पार्किंग और रांची पहाड़ी मंदिर की एक दुकान का टेंडर होना था। सुबह से टेंडर स्थल पर एक ही ग्रुप के ठेकेदारों का कब्जा रहा। जब दूसरे ग्रुप के तीन ठेकेदार टेंडर डालने पहुंचे तो युवकों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस दौरान निगम कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। हंगामे के बाद निगम की ओर से टेंडर को फिलहाल रद्द कर दिया गया है। फिर से विज्ञापन निकाला जाएगा। इस मामले को लेकर निगम की ओर से अबतक एफआईआर दर्ज नहीं कराया गया है।

इसे भी पढ़ें : पत्‍नी को जुए में हारा, जुआरियों के साथ जाने से किया इनकार तो पति ने प्राइवेट पार्ट में डाल दिया तेजाब

टेंडर डालने के दौरान हुआ विवाद

सुबह 10 बजे से टेंडर डाला जा रहा था। करीब 12:30 बजे तीन युवक वहां टेंडर डालने पहुंचे। बाजार शाखा के बाहर खड़े ठेकेदारों ने तीनों युवकों को टेंडर डालने से रोका, लेकिन तीनों युवक नहीं माने। उन्होंने किसी को फोन लगाया और कहा कि उनके बॉस से बात कर लो। इसी दौरान वहां खड़े ठेकेदारों ने तीनों युवकों को घसीट कर पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह युवकों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

इसे भी पढ़ें : प्रेमी की शादी से भड़की प्रेमिका, FEVI KWIK से चिपका दी दुल्‍हन की आंखें, जमकर कूटा भी

सिटी कंट्रोल रूम में होंगे सारे टेंडर

नगर निगम की तरफ से दो दिन अलग-अलग जगहों का टेंडर होना है। बुधवार को गुदड़ी बाजार का और गुरुवार को मेन रोड में छह पार्किंग स्थल का टेंडर होना है। विवाद के बाद अब नगर निगम की तरफ से टेंडर स्थल को बदल दिया गया है। अब सारे टेंडर सिटी कंट्रोल रूम में होंगे।

इसे भी पढ़ें :  दूल्‍हे राजा को रूठना पड़ा महंगा, दुल्हन के घरवालों ने मंडप में ही कूटा

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...