GUMLA : नदी में अचानक बढ़ आजाने से तीन युवक पानी के बीच फंस गए। तीनों ने एक दूसरे की जान नदी के बीच स्थित एक चट्टान पर खड़ा होकर बचाई। बताया जा रहा है की युवक नदी से लकड़ी को चुन रहे थे। और इसी दौरान लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। और करीब तीन घंटे तक वो चट्टान पर ही फंसे रहे। इसके बाद जलस्तर कम होने पर वो खुद ही नदी से बाहर निकल आए। यह घटना डुमरी थाना क्षेत्र स्थित बासा नदी की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नदी के किनारे अभिषेक कुमार (34), सिकंदर लोहरा (27) और अविनाश सिंह बाढ़ के पानी से बह कर आई लकड़ियों को निकाल रहे थे।
Read More : Palamu : पहले पत्नी को काट डाला, फिर खुद कुएं में लगा दी छलांग…
Read More :#UPSC IES- ISS 2020 परीक्षा के इंटरव्यू का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी, जानें तारीख












