साधु के भेष में आये तीन, मारा ऐसा ‘मंतर’, फिर हो गये अंदर…

Date:

spot_img
spot_img

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग में साधु के वेश में लोगों को ठगने वाले तीन शातिर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। बड़ी बाजार ओपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से ठगी कर ले जाये गये सोने के जेवरात बरामद कर लिये हैं।

आशीर्वाद के बहाने पहुंचे, सोना लेकर हो गये फरार

पुलिस ने बताया कि 8 जून की दोपहर हुरहुरू निवासी गुड़िया देवी के घर तीन व्यक्ति साधु के भेष में आये। बातचीत और बहलाने-फुसलाने के दौरान उन्होंने महिला का सोने का जीतिया अपने कब्जे में लिया और फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार ने बड़ी बाजार ओपी पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने घेराबंदी कर टोटो से दबोचा

ओपी प्रभारी मुकेश कुमार रजक के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हुई। पीड़ित परिवार से मिले हुलिये और सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर क्षितिज अस्पताल के समीप एक टोटो में सवार तीन संदिग्ध साधुओं को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान गुड़िया देवी का ठगा गया सोने का जीतिया और अन्य सात छोटे लॉकेट बरामद हुये। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

रोहतास के रहने वाले हैं आरोपी

  • मलेट्री लाठौर, जिला रोहतास
  • अखिलेश लाठौर, जिला रोहतास
  • तितई लाठौर, जिला रोहतास के रूप में हुई है।

ये सामान हुआ बरामद

  • सोने का जीतिया (माला सहित) – 01
  • सोने जैसे दिखने वाले छोटे लॉकेट – 07

फौरन एक्शन से बच गई और ठगी

मामले में बड़ी बाजार थाना कांड संख्या 146/26 दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।

hazaribagh

 

hazaribagh

इसे भी पढ़ें : मनरेगा कर्मियों को 72 घंटे का अल्टीमेटम, वरना…

इसे भी पढ़ें : बेबी बंप के साथ नये आशियाने का जायजा लेने पहुंचे दीपिका-रणबीर…

इसे भी पढ़ें : खान सर कोचिंग केस में एक को राहत, तो दूसरे को झटका… जानें

इसे भी पढ़ें : गली में घुसते ही महिला के साथ कर गये कांड, अब दोनों जेल में…

इसे भी पढ़ें : NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा अलर्ट! EOU ने जारी की एडवाइजरी

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बुध की सीधी और शनि की वक्री चाल बदलेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल

Kohramlive : जुलाई का आखिरी सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से...

DC देर रात पहुंचे स्टेडियम, बिना टिकट नहीं मिलेगी एंट्री…

Ranchi : डूरंड कप 2026 के मुकाबलों के लिए...

देर रात तेज प्रताप यादव को उठा ले गयी पुलिस… देखें वीडियो

Patna : बिहार बंद के दौरान हुये प्रदर्शन और...

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का तीखा ह’मला… 

Ranchi : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे...

रामगढ़ युवा संघ के गणेश महोत्सव को मिले दो नये मुख्य संरक्षक

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ युवा संघ के 12वें गणेश...