श्रीनगर : आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर का टॉप आतंकी मुदासिर पंडित समेत तीन को ढेर कर दिया। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षाबलों ने पहले एक और फिर दो और आतंकी को मार गिराया।
Read More : नहीं धराता तो सलटा देता पलामू के एक हस्ती को, देखिये कैसे…
Read More : पाई-पाई जोड़ कर बनाया था मकान, लॉकडाउन में चल गया बुलडोजर (Video)
पुलिस के अनुसार उत्तरी कश्मीर के सोपोर के गुंड ब्रथ इलाके में रविवार देर रात मुठभेड़ शुरू हुई थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। खुद को घिरता देख आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई में तीन को ढेर कर दिया। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि लश्कर का टॉप आतंकी मुदासिर पंडित तीन पुलिसकर्मियों, दो पार्षदों और दो आम नागरिकों की हत्या में शामिल था। मुदासिर के नाम 10 लाख का इनाम भी घोषित किया गया था।









