spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

नहीं धराता तो सलटा देता पलामू के एक हस्‍ती को, देखिये कैसे…

Date:

spot_img
spot_img

RANCHI : नाम विकास उरांव, उम्र 22 साल। शौक उम्‍दा किस्‍म का हथियार जुटाना। फितरत हत्‍या, लूट और रंगदारी वसूलना। रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र के गडरी गांव का रहने वाला विकास का मिजाज किशोरावस्था में ही बिगड़ने लगा था। उसका शौक था गुंडा बनना। शुरुआती दौड़ में छोटी-मोटी चोरी छिनतई कर अपराध जगत से नाता जोड़ा। सबसे पहले तार चोरी के मामले में मांडर थाना से जेल गया। फिर छिनतई के एक केस में चान्‍हो थाना से जेल गया। बाइक चुराने के एक मामले में कोतवाली और फिर बालूमाथ थाना से भी जेल गया। पर गुंडा नहीं बन पाया। उस समय उसके इलाके का आतंक माना जाता था पीएलएफआई का एरिया कमांडर शमशाद उर्फ मौलवी। विकास ने मौलवी को ही निपटाने की योजना बना ली, ताकि मौलवी की जगह उसके नाम पर लोग कांपना शुरू कर दे और उसे गुंडा टैक्‍स मिलना शुरू हो जाये। ठीक ऐसा ही उसने किया, वर्ष 2015 में कुख्‍यात शमशाद उर्फ मौलवी को पत्‍थर से कूच-कूचकर मार डाला।

वहीं मौलवी के उम्‍दा किस्‍म के हथियार, एक कारबाईन, एक अमेरिकी रायफल, पांच रिवॉल्‍वर और एक 12 बोर का बंदूक लेकर भाग निकला। खुद एक नया गिरोह बना लिया। मौलवी का खून करने के बाद वह अपराध के दलदल में धंसता चला गया। उसके नाम से भी लोग डरने लगे। इसी तरह वर्ष 2017 में मांडर के एक बड़े जमीन कारोबारी इम्‍तियाज अंसारी का खून कर दिया। इम्‍तियाज से बतौर रंगदारी मोटी रकम की मांग की गई थी।

रंगदारी नहीं मिलने पर उसका मर्डर कर दिया गया। इस काम में उसका साथ सोनू अंसारी ने दिया था। सोनू मांडर के मुरकुनी टांगरबसली गांव का रहने वाला है। यह सनसनीखेज खुलासा खुद विकास उरांव ने किया। यह राज उसने लोहरदगा पुलिस के सामने उगला। विकास और उसके तीन साथियों सोनू अंसारी, भरत बैठा और प्रकाश चौबे को गिरफ्तार कर लिया गया। इन चारों कुख्‍यात अपराधियों को गिरफ्तार करने में लोहरदगा के एसडीपीओ बीएन सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि अगर ये चारों अपराधी नहीं पकड़े जाते तो एक-दो दिन के अंदर डाल्‍टेनगंज में एक बड़ी हस्‍ती की हत्‍या कर देते। पूरी योजना बना चुके थे। योजना बनाने में शामिल डाल्‍टेनगंज का एक अपराधी अब भी फरार है। उसकी खोज में ताबड़तोड़ छापामारी चल रही है। इसके अलावा विकास ने कई दफन राज खोलें हैं। मिली जानकारी पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More : बीच सड़क पर खून से लथपथ मिला युवक का शव

Read More :कुएं से मिला महिला का शव, परिजनों ने कही ये बात….

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: