spot_img

पाई-पाई जोड़ कर बनाया था मकान, लॉकडाउन में चल गया बुलडोजर (Video)

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : पाई-पाई जोड़ कर किसी तरह अपना छोटा सा मकान बनाया था। कई तो मकान बनाने में कर्जदार भी हो गये। गृह प्रवेश के बाद बीते एक दशक से बड़े शुकून से अपने आशियाने में रह रहे थे। यह मुहल्ला है सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के डैम साइड में। महामारी कोरोना में सबकी माली हालत बिगड़ गई है। अचानक आज प्रशासन का बुल्डोजर कई घरों को गिरा दिया। लॉकडाउन में घर से बेघर हुए रोते कलपते लोगों ने सिर्फ इतना कहा कि ऐसा कौन सा जुर्म कर बैठे थे जो इस बारिश में भी शासन-प्रशासन को उनका ख्याल नहीं आया। अब इन छोटे-छोटे बच्चों, मां, बहन बेटियों को लेकर सिर छुपाने कहां जाएं। अभी तो किराये में मकान तक नहीं मिलेगा। सबको कोरोना का डर सता रहा है। बेघर हुए लोगों की सबसे बड़ी चिंता है चवान बेटियों की हिफाजत और उसकी सुरक्षा। वहीं मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों का कहना था कि इनका घर सरकारी जमीन पर बना हुआ था। घर खाली करने का नोटिस बीते साल ही इन्हें थमाया गया था। डेट पर डेट भी मिलता रहा। जब नहीं सुनी गई तो यह नौबत आ गयी। देखें वीडियो कैसे चला बुल्डोजर

Read More : इस फॉर्मूले के आधार पर आएंगे #CBSE की 12वीं परीक्षा के रिजल्ट

Read More : हैवानियत : 7 साल के बच्चे को पिता ने पानी की टंकी में फेंका, फिर…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...