spot_img

नीतीश कुमार फिर बने JDU के ‘सर्वेसर्वा’, चौथी बार चुने गये निर्विरोध…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा संदेश गया है। CM नीतीश कुमार चौथी बार जदयू के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गये हैं। किसी और उम्मीदवार के मैदान में न होने से उनका चयन पहले से ही तय माना जा रहा था, जिस पर आज औपचारिक मुहर लग गई। दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में नामांकन की प्रक्रिया पूरी हुई और 24 मार्च को अंतिम तिथि के बाद यह साफ हो गया कि नीतीश ही जदयू के एकमात्र चेहरा बने रहेंगे। दिलचस्प बात ये है कि नीतीश कुमार हाल ही में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुये हैं और जल्द दिल्ली जाने की तैयारी में हैं। हालांकि उन्होंने पहले ही साफ कर दिया है कि दिल्ली जाने के बावजूद पार्टी और सरकार दोनों पर उनकी पकड़ बनी रहेगी। जदयू के इतिहास पर नजर डालें तो 2003 से अब तक जार्ज फर्नांडिस, शरद यादव, आरसीपी सिंह, ललन सिंह जैसे चेहरे अध्यक्ष रहे, लेकिन पिछले कुछ सालों में पार्टी की कमान फिर से नीतीश के हाथ में केंद्रित होती दिख रही है। अब अगली नजर अप्रैल में पटना में होने वाली राष्ट्रीय परिषद की बैठक पर है, जहां संगठन में आगे के बदलाव और रणनीति तय होगी।

इसे भी पढ़े :इतने घंटे पहले कैंसिल किया टिकट तो एक पैसा भी नहीं, बदले नियम…

इसे भी पढ़े :गैस एजेंसी संचालक के घर के बाहर ता’बड़तोड़ फा’यरिंग

इसे भी पढ़े :जेल से निकले अनंत सिंह, सबसे पहले यहां लगाई हाजिरी…

इसे भी पढ़े :डिप्टी कमिश्नर के ठिकानों पर रेड

इसे भी पढ़े :रामनवमी में बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी-बिजली का अलर्ट…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...