मनिका (लातेहार) : खेत में धन रोपनी करने के लिए जा रहे तीन लोगों की करंट लगने से मौत। सुबह गुरुवार की सुबह करीब 4 बजे घटी। परिवार के तीन लोग धन रोपनी करने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में तीनों करंट की चपेट में आ गये, जिससे मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। तीनों के शव को ग्रामीण उठाकर गांव ले गये।
इसे भी पढ़ें : फर्जी IAS मोनिका का सबसे बड़ा मददगार पंकज… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : IAS बनने की चाह में कर बैठी बड़ा गुनाह, सलाखों के पीछे गई खूबसूरत मोनिका, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मेरी नहीं तो किसी की नहीं, देखें वीडियो…

पुलिस और प्रखंड प्रशासन को भी घटना की सूचना दे दी गई है। बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव वालों का कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण आये दिन इस तरह की घटना घटते रहती है। घटना लातेहार जिले के मनिका प्रखंड के मटलोंग पंचायत के निरेध गांव की है। मृतकों की पहचान गंगेश्वर सिंह 60 वर्ष, धनोया देवी 58 वर्ष और बबलू सिंह 22 वर्ष के रूप में हुई है।
इसे भी पढ़ें : सनसनीखेज खुलासा : हेमंत सरकार गिराने का गंदा खेल
इसे भी पढ़ें : IAS बनने की चाह में कर बैठी बड़ा गुनाह, सलाखों के पीछे गई खूबसूरत मोनिका, देखें वीडियो














