Ranchi : जेल भेजी गयी फर्जी IAS मोनिका कुमारी का सबसे बड़ा मददगार पंकज कुमार को बताया गया। पंकज झारखंड विधानसभा का स्टाफ है। फर्जी IAS मोनिका का मददगार रहने की बात का खुलासा होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है। बीते 23 जुलाई को फर्जी IAS को गिरफ्तार कर अरगोड़ा पुलिस ने जेल भेज दिया था। वह रांची के सबसे पॉश इलाका अशोक नगर में भाड़े का मकान लेकर रह रही थी। पकड़े जाने के बाद मोनिका ने पुलिस को दिये अपने बयान में बतायी थी कि वह IAS बनना चाहती थी। 5 अटैम्प्ट ली, फिर भी उसका सपना साकार नहीं हुआ। तब वह गलत राह पकड़ फर्जी IAS बन गयी।
घर के बाहर IAS मोनिका नाम का नेम प्लेट भी टांग लिया। एक पिस्टलधारी बॉडीगार्ड भी रख ली। बॉडीगार्ड ने भी अपना हुलिया और पोशाक ऐसा कर रखा था… मानो पुलिस में हो। घर में बड़े-बड़े लोगों का आना-जाना भी लगा रहता था। खुद को असिस्टेंट कलेक्टर जमशेदपुर बताते रहती थी। 2020 की प्रोवेशनल अधिकारी के रूप में परिचय देती थी।
मोनिका के पास फर्जी आई कार्ड भी मिला था। IAS मोनिका के नाम से लेटर पैड भी छपवा रखी थी। मुहर भी बना रखी थी। झारखंड भवन दिल्ली में एक रूम हासिल करने के लिए मुख्य सचिव तक को लेटर लिखी थी। हर तरह का जुगाड़ वह कर लेती थी। मध्य प्रदेश के कटनी में रहने वाली मोनिका के पिता एक स्कूल में हेड मास्टर है, वहीं उसकी मां उसी स्कूल में क्लर्क है।
Read More :CISF जवान पर छेड़खानी का आरोप, लोगों ने दबोचा
Read More :आम का लालच देकर मासूम के साथ दरिंदगी, ऐसे खुला राज
Read More :शौच की बात कहकर निकला, सुबह पेड़ से लटकती मिली लाश
Read more:चुपके से रात में Bedroom में घुस आया दारोगा बाबू, देखें वीडियो…
Read more:निखिल के Murder के बाद खुला राज, DSP था सट्टेबाज…
Read more:एक साल से मारधाड़, कारण एक छोटी सी गुमटी…वीडियो
Read more:बच्चेदानी में घाव खतरनाक, रोज मरतीं हैं 185 महिलाएं (वीडियो)










