Pakur(Jaidev Kumar) : पाकुड़ के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मनिकापाड़ा में तीन बच्चों पर धारदार हथियार से हमला किया गया। जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं दो बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है। उनका इलाज बरहमपुर पश्चिम बंगाल में चल रहा है। तीनों बच्चे सगे भाई-बहन है। इल्जाम है कि साहेब सेख नाम के एक युवक ने इन बच्चों पर हमला किया है। वह रिश्ते में बच्चों का चाचा लगता है। बच्चों के पिता का नाम इब्राहिम शेख है। घटना के बाद ग्रामीणों ने संदेही गुनहगार साहेब सेख को पकड़ लिया। मौके पर पहुंचे मुफ्फसिल के थानेदार सतीश कुमार मामले की तफ्तीश में जुट चुके है। वहीं पुलिस से आरोपी साहेब सेख को हिरासत में ले लिया है। उसने ऐसा क्यों किया इस बात का खुलासा अभी नहीं हो पाया है।
घटना के बारे में प्रथम दृष्ट्या जो बातें सामने आई उसके मुताबिक तीनों बच्चे घर के आंगन में खेल रहे थे। इसी दौरान साहेब सेख ने धारदार हथियार से तीनों बच्चों पर बारी-बारी से हमला कर दिया। जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि दो बच्चे जिंदगी और मौत से लड़ रहे है। वहीं संदेही गुनहगार साहेब सेख के बारे में यह भी बातें सामने आई कि उसकी दिमागी हालत उतनी अच्छी नहीं है। पुलिस जांच में जुटी है।
इसे भी पढ़ें : BREAKING : रांची में फिर चेन छिनतई, इस बार कहां… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : झारखंड में इन चार हस्तियों का होने वाला था म*र्डर, कैसे बची जान… जानें
इसे भी पढ़ें : बरकत और तरक्की से जल-भुन कर रंग लिये खू*न से हाथ, क्या बोल गये SSP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : रांची में कटिहार का गैंग एक्टिव, चलती बाइक से झपट लिये 2 लाख… जानें
इसे भी पढ़ें : TSPC के ”आक्रमण” के इशारे पर बालूमाथ में टपका खू*न… जानें
इसे भी पढ़ें : 9 IPS अफसरों के तबादले, आरके स्वर्णकार बने यहां के नए पुलिस कमिश्नर














