spot_img
spot_img
spot_img

TSPC के ”आक्रमण” के इशारे पर बालूमाथ में टपका खू*न… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Latehar : TSPC के 15 लाख के इनामी खूंखार नक्सली आक्रमण गंझू के इशारे पर कोयला कारोबारी राजेंद्र साहू की हत्या कर दी गई थी। इस बहुचर्चित कांड को पेशेवर शूटरों ने अंजाम दिया था। एडवांस के तौर पर शूटरों को 50 हजार रुपये दिये गये थे। वहीं शूटरों को ठहरने का ठिकाना और पिस्टल-गोलियां तक उपलब्ध कराई गई थी। लातेहार के बालूमाथ में रहनेवाले कुलदीप गंझू के घर में शूटरों को पनाह दी गई थी। इस वजह से कुलदीप को घर और कार को गुस्साये ग्रामीणों ने फूंक डाला था। लेन-देन को लेकर खूंखार आक्रमण गंझू और राजेंद्र गंझू के बीच अदावत चल रही थी। दोनों एक दूसरे के जानी दुश्मन हो गये थे। इस घटना से पहले भी एक दफा राजेंद्र साहू पर कातिलाना हमला किया गया था। पुलिस मुख्यालय की तरफ से जारी प्रेस बयान में खुलासा किया गया है कि TSPC के इनामी उग्रवादी आक्रमण गंझू ने पेशेवर शूटरों को हायर किया था। गढ़वा से शूटरों को बुलाया गया था। इस बीच राजेंद्र साहू को यह आभाष हो गया कि उनकी रेकी की जा रही है। इसपर राजेंद्र साहू कुछ स्थानीय लड़कों के साथ रेकी करने वाले शूटरों का पीछा किया। झरिया टोला में दून सेंट्रल स्कूल के पास शूटरों के साथ इनका झगड़ा हो गया। तब मौका पाकर शूटरों ने उन्हें गोलियां मार दी। यह वारदात बीते 12 अगस्त को हुई थी। लहुलूहान राजेंद्र साहू को रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 14 अगस्त की सुबह उनकी मौत हो गई। राजेंद्र के मारे जाने के बाद बालूमाथ में खूब बवाल हुआ। खूब हाय-तौबा मची। IG अभियान अमोल वेणुकांत होमकर के कड़े तेवर के बाद हरकत में आये लातेहार के SP अंजनी अंजन ने SIT का गठन किया। SDPO अजीत कुमार की देखरेख में गठित SIT ने गढ़वा में छापामारी कर शूटर जितेंद्र विश्वकर्मा और शिवपूजन सिंह को अरेस्ट कर लिया। वहीं शूटरों का साथ देने वाले अश्विनी कुमार एवं कुलदीप गंझू को भी गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से उम्दा किस्म के चार पिस्टल एवं 30 जिंदा गोलियां मिली है। वहीं कई अन्य सामान भी मिले।

इसे भी पढ़ें : उद्योगपति रतन टाटा को मिला बड़ा सम्मान, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : 16 IAS समेत 44 अफसरों के तबादले, सुशील सारवान बने यहां के DC

इसे भी पढ़ें : ग्रामीणों में खुशी की लहर, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें : Jio ने लॉन्च किए 2 नए प्रीपेड प्लान, मिलेगी ये सुविधा

इसे भी पढ़ें : IMD अलर्ट पर झारखंड, कई जिलों में बारिश

इसे भी पढ़ें : मोबाइल पर पो*र्न देखा, फिर छोटी बहन का गला घों*ट डाला… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कुछ सेकेंड की फुर्ती ने बचा ली 3 जिंदगियां, वरना…

Ranchi : रांची-रामगढ़ हाईवे स्थित पुंदाग टोल प्लाजा के...

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...