spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड में इन चार हस्तियों का होने वाला था म*र्डर, कैसे बची जान… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में चार बड़ी वारदातों को अंजाम देने की पूरी प्लानिंग कर ली गई थी। चमातु के कोयला कारोबारी चेतलाल रामदास, पतरातू TVS शोरूम के संचालक नीरज कुमार, रामगढ़ के पालू पंचायत के मुखिया गंगाधर महतो और गोला के मसाला कारोबारी शैलेश महतो को इसी सप्ताह मौत के घाट उतार देने की पूरी तैयारी कर ली गई थी। इन चारों की रेकी शुरू कर दी गई थी। 87 हजार 500 रुपये में एक उम्दा किस्म का हथियार भी जुटा लिया गया था। भला हो झारखंड ATS का, जिसने समय रहते होने वाली इन चार बड़ी वारदातों को टाल दिया। सबसे चौंकाने वाली बात सामने यह आई कि इस चारों वारदातों को अंजाम देने की प्लानिंग अपराधियों की एक नई पौध ने तैयार की थी। इस नई पौध को पनपने से पहले ही ATS ने उसे पूरी तरह से मसल दिया। इस नए गैंग का सरगना रंजन कुमार सिंह उर्फ बारूद उर्फ रुद्र महतो धरा गया। उसकी निशानदेही पर उसके साथी राहुल कुमार भारती उर्फ बंडा, दीपक कुमार महतो और अभिमन्यु शाह को भी ATS ने दबोच लिया। इस चारों का पुराना रिकॉर्ड भी बहुत बढ़िया नहीं है।

गिरफ्तार सरगना रुद्र महतो ने ATS के सामने कई चौंकाने वाले राज उगले हैं। उसने ATS को बताया कि बालूमाथ के चमातु के कोयला कारोबारी चेतलाल रामदास की हत्या की पूरी प्लानिंग कर ली गई थी। उनसे 10 लाख रुपये रंगदारी मांगी गई थी। पर उन्हें रंगदारी नहीं मिली। इन्हे बालूमाथ में इसी सप्ताह मारना था। इसी तरह पतरातू TVS शोरूम के संचालक नीरज कुमार से भी 10 लाख रुपये की डिमांड की गई थी। रंगदारी नहीं देने के चलते इनका भी काम तमाम करने की योजना बना की गई थी। गिरोह के टारगेट में पालू पंचायत के मुखिया गंगाधर महतो और गोला के मसाला कारोबारी शेलेश महतो भी थे। इस नये गिरोह के बारे में ATS के IG अमोल वेणुकांत होमकर और SP सुरेन्द्र झा को इनपुट मिला था। इसके बाद ATS ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर यह बड़ी कामयाबी हासिल की।

इसे भी पढ़ें : बरकत और तरक्की से जल-भुन कर रंग लिये खू*न से हाथ, क्या बोल गये SSP… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : रांची में कटिहार का गैंग एक्टिव, चलती बाइक से झपट लिये 2 लाख… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...