रांची : अपराध की योजना बनाते लोअर बाजार पुलिस ने तीन अपराधियों को धर दबोचा। उनके पास से एक देसी पिस्टल, गोली, चाकू, उस्तरा और एक बाइक बरामद की है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।
Read More : पुलिस ने 6 माओवादियों को मार गिराया, मरने वालों में महिलाएं भी शामिल
एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को गुप्त सूचना मिली थी कि चर्च रोड के बंगला मुखी मंदिर के पीछे कुछ अपराधी अपराध की योजना बनाने के लिए जमा हुए हैं। सूचना के आधार पर नगर डीएसपी ने एक टीम का गठन किया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुये तीन अपराधियों को धर दबोचा। गिरफ्तार अपराधियों में मो. अमन उर्फ सुल्तान, मो. चांद और मो. वसीम शामिल है। गिरफ्तार मो. चांद के खिलाफ हिंदपीढ़ी और लोअर बाजार थाना में पहले से हत्या, चोरी समेत कई धाराओं में मामला दर्ज है।
Read More : देखिये, कैसे वैन में मिले चावल के दाने के जरिये डकैतों तक पहुंच गई पुलिस








