गढ़वा : नशा विरोधी अभियान के खिलाफ हुई कार्रवाई। डेढ़ किलो गांजे के साथ महिला सहित तीन गिरफ्तार। एसडीपीओ बहामन टुटी ने की कार्रवाई। एसडीपीओ ने सदर थाने में इसकी जानकारी पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया गया कि गुप्त सूचना मिली थी कि टंडवा में गीता देवी गांजा की बिक्री कर रही है। सूचना मिलने के बाद उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने छापामारी की
सूचना के आधार पर वरीय पुलिस पदाधिकारी टंडवा स्थित गीता देवी के घर छापामारी के लिए टीम पहुंची। वहां गीता के घर के बाहर कुछ लोग गांजा खरीद रहे थे। पुलिस को देखते ही गांजा खरीदने वाले भागने लगे। महिला पुलिस पदाधिकारी पिंकी कुमारी के नेतृत्व में घर की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उसके घर से 510 ग्राम गांजा बरामद किया गया। उसके बाद जब पुलिस ने उसका पूछताछ करने लगी तो उसने प्लास्टिक के गमले में रखा 540 ग्राम गांजा और वजन करने का इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया।
इसे भी पढ़ें : पहले प्यार के जाल में फंसाया, अब ये वाला वीडियो वायरल करने की धमकी दे कर रही…
सभी जेल भेजे गए आरोपी
महिला ने पूछताछ के बाद बताया कि नामधारी कॉलेज गेट के सामने इमरान अंसारी की दुकान में भी गांजे की बिक्री होती है। उनकी निशानदेही पर छापामारी की गई तो दुकान से 165 ग्राम गांजा बरामद किया गया। उस दौरान इमरान को भी गिरफ्तार किया गया। सभी को जेल भेज दिया गया।
इसे भी पढ़ें : 11 हजार घूस ले रहा था रोजगार सेवक, ACB के हत्थे चढ़ा








