spot_img

आदिवासी महिला से Gangrape के तीन आरोपी भेजे गए जेल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गढ़वा : आदिवासी महिला के साथ Gangrape के तीन आरोपी धराए। पुलिस ने हिरासत में लेकर तीनों को जेल भेजा। तीनों की गिरफ्तारी देर शाम रमकंडा के दुर्जन गांव से हुई थी। पुलिस की ओर से की गई पूछताछ में आरोपियों ने घटना में अपनी अंतर्लिप्तता स्वीकार की है।

Gangrape का वीडियो भी बनाकर किया था वायरल

आरोपियों ने महिला के साथ रेप करने के बाद उसका वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया। घटना के दौरान विरोध कर रही पीड़िता के साथ आरोपियों ने मारपीट भी की। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता की शिकायत पर प्रभारी थाना प्रभारी हितनारायण महतो के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक मनोज रवि, विनोद राम और उनका सहयोगी युवक रिंटू राम को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।

घटना नौ दिसंबर की रात को हुई

थाना प्रभारी ने बताया कि नौ दिसंबर की रात पीड़िता घर में थी। उस रात उसके पति अपने बच्चों के साथ एक शादी समारोह में गया हुआ था। उसी दौरान तीनों आरोपियों ने घर का दरवाजा बंद होने की वजह से छप्पर तोड़कर उसके घर में घुस गए। उक्त तीनों आरोपियों में से दो युवक मनोज और विनोद ने उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया, जबकि तीसरा रिंटू राम घर से बाहर निकल गया। उस दौरान महिला ने उनका विरोध किया तो उन्होंने महिला के साथ मारपीट की। उस दौरान पीड़िता के सिर पर चोट लगी।

इसे भी पढ़ें : ‘नाक नक्श से खूबसूरत बहुरिया प्रीति मरवा देलक’… पति को लगाया ठिकाना, अब जायेगी जेल : SP

पीड़िता को मेडिकल जांच कराने भेजा

पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच कराने और 164 का बयान दर्ज कराने के लिए भेजा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद आरोपियों ने उसे घटना की जानकारी किसी को नहीं देने की धमकी दी।  पीड़िता जब बेहोश हो गई तो आरोपी भाग गए। दो दिन बाद पीड़िता के पति के घर लौटने पर इसकी जानकारी दी। फिर पीड़िता थाना पहुंच शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया।

इसे भी पढ़ें : Girlfriend मिलने नहीं आई तो होटल के पांचवें तल्ले से कूदा, मौत

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...