विसर्जन जुलूस में पुलिस को दी थी धमकी, देखिए क्या हुआ उनके साथ

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu: पलामू में मां सरस्वती की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान नियमों को तोड़ने के आरोप में दो अलग-अलग मामलों में 3 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ऊंटारी थाने में दो सगे भाई हिरासत में लिए गए हैं। छत्तरपुर में एक युवक को पकड़ा गया। तीनों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस से उलझ गए दो युवक

विर्सजन के दौरान DJ बंद करने के निर्देश पर दो युवकों ने उंटारी रोड थाना पुलिस के जवानों को जान से मारने की धमकी दी। धमकी देने वाले दोनों आरोपी रिश्ते में सगे भाई हैं। इनकी पहचान करकटा निवासी ललन मेहता के पुत्र गोविंद कुमार (22वर्ष) एवं पिंटू कुमार (20वर्ष) के रूप में हुई है। डयूटी पर तैनात सहायक अवर निरीक्षक टुनटुन कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पूर्व के निर्देश का हवाला देते हुए युवकों को DJ बंद करने की सलाह दी। इस पर युवक भड़क गए। पुलिस से उलझ गए। दोनों नशे की हालत में थे। उन्होंने पुलिस कर्मियों को जान से मारने की धमकी दे डाली।

पिस्तौल लेकर डांस

छत्तरपुर थाना अंतर्गत चौडार गांव में सरस्वती पूजा के जुलूस के दौरान एक युवक ने पिस्तौल लेकर जुलूस में डांस किया। प्राप्त सूचना के सत्यापन के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए तेलियाडीह निवासी अभियुक्त मनीष कुमार को छत्तरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Read More :UP में BJP का मेनिफेस्‍टो जारी, देखिए वादों के पिटारे से क्या-क्या निकला…

Read More : इंस्ट्रक्टर के 2504 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन…

Read More : गुमला की जवान लड़की रांची के हरमू में इस हाल में मिली

Read More : टहलने निकले लोग रह गये हक्‍का-बक्‍का, जानें क्‍यों…

Read More : महाभारत के “भीम” का निधन, ऐसा था जलवा

Read More :   “जब कभी भी सु‍नोगे गीत मेरे”…याद कर जाओगे…देखें वीडियो

Read More :  फिर लहूलुहान हुए कई बाल कैदी… देखिये कैसे क्या हुआ

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘मौ’त की घाटी’ में जबरदस्त भिड़ंत, एक साथ टकराई 9 गाड़ियां… देखें वीडियो

Chouparan(Krishna Paswan) :  हजारीबाग के चौपारण की कुख्यात दनुआ...

चेड़ी दाई धाम में रात का ‘पाप’…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के मेराल प्रखंड स्थित प्रसिद्ध...

संवैधानिक पद राजनीतिक बन गया: पंकज मिश्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

बोकारो में DSP का सख्त संदेश, थाना डर का नहीं, भरोसे का केंद्र बने…

Bokaro : बोकारो में पुलिस व्यवस्था को अधिक संवेदनशील...