spot_img
spot_img
spot_img

खेसारी लाल यादव को देखने पहुंची हजारों की भीड़ हो गई बेकाबू, पत्‍थरबाजी के बाद लाठीचार्ज

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पटना : पटना के छपाक वाटर पार्क में उस वक्‍त अफरा-तफरी मच गई, जब बेकाबू भीड़ ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। उग्र भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी। हुआ यूं कि वाटर पार्क में रविवार को भोजपुरी एक्टर व सिंगर खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का कार्यक्रम था। खेसारी लाल की एक झलक पाने को लोग बेताब थे। पार्क के बाह‍र हजारों की भीड़ जमा हो गई। ज‍ब उन्‍हें लगा कि वे अंदर नहीं जा पाएंगे उग्र हो गए और फिर तोड़फोड़ शुरू कर दी। बाउंड्री पार कर काफी संख्या में लोग वाटर पार्क के अंदर भी घुस गए।

इसे भी पढ़ें : संदेह में पति बना हैवान, तांबे के तार से सिल दिया पत्‍नी का प्राइवेट पार्ट

आक्रोशित लोगों ने पटना-बख्तियारपुर NH-30 को पूरी तरह से जाम कर दिया। दोनों ही लेन में गाड़ियों के आवागमन को ठप करा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही फतुहा, नदी और दीदारगंज सहित आसपास के कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने पहले लोगों को बात से समझाया, मगर जब वे नहीं माने तो पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी। वहीं, टिकट वापस करने आए कई लोगों ने बाउंसर्स पर मारपीट करने और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें : @Sex Racket का भंडाफोड़, आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाए 10 लड़के और 12 लड़कियां

क्‍या है पूरा घटनाक्रम
NH-30 पर फतुहा थाना क्षेत्र में बने छपाक वाटर पार्क में होली के मौके पर 21 मार्च को एक्टर व सिंगर खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह का प्रोग्राम होना था। इसकी घोषणा कुछ दिनों पहले ही की गई थी। छपाक वाटर पार्क के मैनेजमेंट ने प्रोग्राम की इंट्री के लिए 1000, इंट्री व ड्रेस के साथ 1500 और इंट्री, ड्रेस व लंच के साथ 2000 रुपए प्रति व्यक्ति टिकट का दाम रखा था। मगर खेसारी लाल के दिवाने हजारों की संख्‍या में बिना टिकट लिए ही पार्क के पास पहुंच गए। पार्क में उन्‍हें जाने की इजाजत नहीं दी गई। फिर क्‍या था आसपास के कई गांव से पहुंचे लोगों ने हंगामा और तोड़फोड़ शुरू कर दी।  हंगामा और बवाल की जानकारी जब खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह को मिली तो वे वाटर पार्क नहीं आए। जिसके बाद लोग टिकट वापस कराने पहुंच गए। इस दौरान लोगों ने आरोप लगाया कि टिकट वापस करने के दौरान बाउंसर्स ने उनके साथ मारपीट की गई।

इसे भी पढ़ें : मुठभेड़ में बच निकला PLFI सबजोनल कमांडर लाका पाहन, हथियार के साथ दस्‍ते का एक सदस्‍य धराया

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...