कोहराम लाइव डेस्क : कद्दू या कदीमा – Pumpkin से दूर भागने वाले जरूर जानें इसके अनगिनत फायदे। आज के दौर में लोग बाहर का मसालेदार खाना पसंद करते हैं और घर का बना खाना पसंद नहीं करते हैं। हम सब्जियों से भी दूर हो रहे हैं, जबकि कई सब्जियां बेहद गुणकारी हैं। कद्दू या कदीमा ऐसी ही एक सब्जी है, जिसमें अनगिनत फायदे हैं। पर क्या आप जानते हैं कदीमा और उसके फायदे? चलिए हम बताते हैं :
शरीर में मोटापा नहीं आने देता
- कदीमा एक लाभकारी और पित्त शामक साग है।
- यह दिमाग की क्षमता बढ़ाता है।
- शरीर के आवश्यक तत्वों की कमी को पूरा करता है।
- शरीर में मोटापा नहीं आने देता।
- कदीमा के बीज विषनाशक और उदर कृमिनाशक होते हैं।
- ये शरीर में उपस्थित और उत्पन्न होनेवाले विषैले पदार्थों को नष्ट कर देते है।
- इसमें आयरन, जिंक, पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर पाये जाते है।
- यह पेट को हमेशा साफ रखता है।
इसके बीज की गिरी के आटे को घी में भूनकर उसमें शक्कर मिलाकर लड्डू बनाएं। हर रोज सुबह एक लड्डू खाकर ऊपर से दूध पीने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है साथ ही मूत्र विकारों में लाभ होता है। डायबिटीज के मरीज़ नियमित इसका रस पीएं, तो ब्लड शुगर नियंत्रण में रहता है।
इसे भी पढ़ें :बंद कमरे से आ रही थी बदबू, अंदर मिली युवक की लाश
पीलिया दूर करने में सहायक
भूरे कदीमा को सुखाकर चूर्ण बनाकर खाने, उसकी तरकारी बनाकर खाने या उसका पाक बनाकर सेवन करने से पीलिया दूर हो जाता है। यह पीलिया की उत्तम व सरल औषधि है। इसमें मुख्य रूप से बीटा केरोटीन पाया जाता है, जिससे विटामिन ए मिलता है। पीले और संतरी कदीमा में केरोटीन की मात्रा अपेक्षाकृत अधिक होती है। बीटा केरोटीन एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो शरीर में फ्री रैडिकल से निपटने में मदद करता है। चोट, घाव आदि होने पर 50 से 100 ग्राम तक कच्चे कदीमा का सेवन सेप्टिक को भी रोक देता है। कद्दू को डंठल की ओर से काटकर तलवों पर रगड़ने से शरीर की गर्मी खत्म होती है।
इसे भी पढ़ें :Nalin Soren को राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट विधायक का पुरस्कार
बुखार में भी असरकारी
कदीमा लंबे समय के बुख़ार में भी असरकारी होता है। इससे शरीर की हरारत या उसका आभास दूर होता है। इसके छिलके में भी एंटी बैक्टीरिया तत्व होता है, जो संक्रमण फैलानेवाले जीवाणुओं से रक्षा करता है। इसमें पाये जाने वाले मिनरल्स दिमाग की नसों को आराम पहुंचाते हैं। महिलाओं में एनीमिया की कमी में कदीमा बेहद सस्ता उपाय है और ये पौष्टिक भी होता है।
इसे भी पढ़ें :10 लाख का इनामी माओवादी जोनल कमांडर आलोक मारा गया








