spot_img

बंद कमरे से आ रही थी बदबू, अंदर मिली युवक की लाश

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • युवक रांची के डीटीओ ऑफिस के डीएल सेक्शन में करता था काम
  • मूल रूप से पटना का रहने वाला था, किराए के मकान में रह रहा था

रांची : बंद कमरे से आ रही थी बदबू, अंदर मिली युवक की लाश : राजधानी रांची के एक बंद घर से बदबू आने पर आसपास के लोगों को कुछ शक हुआ, तब पुलिस को खबर दी गई। फिर जब कमरे का दरवाजा खुला तो देखकर सभी सन्न रह गए। वहां 40 साल के युवक का शव जमीन पर पड़ा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव की पहचान 40 साल के सुधीर कुमार मिश्रा के रूप में हुई है।

आशंका : अत्यधिक शराब से ही गई होगी जान

सुधीर मूल रूप से सुधीर पटना का रहने वाला था। वह सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के देवी मंडप रोड स्थित एक किराए के मकान में रहता था। उसके बारे में जानकारी मिली कि वह शराब का अत्यधिक सेवन करता था। उसकी पहली नौकरी भी इसी के कारण गई थी। उसकी पत्नी भी शराब के कारण ही उसे छोड़ कर चली गई थी।

इसे भी पढ़ें : Crime @Gumla : चाकूबाजी में दो युवक घायल, एक रिम्स रेफर

आशंका जताई गई है कि अत्यधिक शराब के सेवन के कारण वह बिस्तर से गिर गया होगा और सिर पर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई होगी। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।

परिवार के लोगों का बयान भी लेगी पुलिस

सुधीर की मौत की खबर पुलिस ने उनके परिजनों को दे दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा जाएगा। इस मामले में पुलिस अपनी पूछताछ में परिवार के लोगों का बयान भी दर्ज करेगी।

इसे भी पढ़ें : जरा सी मेहनत क्या की… बदल डाली अपनी तकदीर

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

Ranchi : रांची में 21 जगह निषेधाज्ञा, जानें कहां और कब…

Ranchi में 3 मई को होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित