जो चढ़ गये पुण्यवेदी पर, उन बलिदानियों को याद किया गया… देखें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : जला अस्थियां बारी-बारी, चिटकाई जिनमें चिंगारी, जो चढ़ गये पुण्यवेदी पर, लिए बिना गर्दन का मोल, कलम, आज उनकी जय बोल। कवि दिनकर की इस कविता के जरिए DGP नीरज सिन्हा ने शहीद हुए जांबाज जवानों के बलिदानों को याद किया। मौका था संस्मरण दिवस पर झारखंड पुलिस द्वारा राजधानी रांची के जैप 1 ग्राउंड में आयोजित सादे समारोह का। देश में एक साल के अंदर शहीद होने वाले 264 जवानों को याद किया गया। वहीं उनकी कुर्बानी और बलिदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। ये जवान 1 सितंबर 2021 से 31 अगस्त 2022 के बीच वीरगति को प्राप्त हुये। हर साल होने वाले संस्मरण दिवस के मौके पर झारखंड पुलिस परिवार द्वारा शुक्रवार को कई जिलों में पुलिस संस्मरण दिवस (Police Remembrance Day in Ranchi) मनाया गया। देश की रक्षा करने वाले वीर शहीद जवानों को राजधानी रांची सहित पूरे प्रदेश में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राजधानी में जैप ग्राउंड, पुलिस लाइन और CRPF कैंप सहित कई स्थानों पर पुलिस अधिकारियों और जवानों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। रांची पुलिस लाइन में रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल ने शहीदों को याद कर उन्हें नमन किया। जांबाजों की वीर गाथा सुन मौके पर मौजूद कई लोगों की आंखों में आंसू झलक आये। झारखंड में इस वर्ष नक्सलियों से लोहा लेते हुए 3 जवान शहीद हुए।

इसलिए मनाया जाता है पुलिस संस्मरण दिवस

21 अक्टूबर 1959 को भारत के लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में चीनी सेना के आक्रमण में CRPF अधिकारी कर्म सिंह अपने 20 साथियों के साथ शहीद हुए थे। इस घटना के बाद से हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस संस्मरण दिवस मनाया जाता है। इस दौरान पिछले एक साल में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जाती है। डीजीपी नीरज सिन्हा ने बताया कि शहीद होने वाले पुलिसकर्मी हमेशा ही कर्तव्यपथ पर बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं। आज के दिन सिर्फ और सिर्फ शहीदों को याद करना चाहिए उनकी भलाई की सोचनी चाहिए।

इस साल झारखंड में 3 जवान हुए शहीद

झारखंड में इस वर्ष नक्सलियों से लोहा लेते हुए दो जवान और एक अधिकारी शहीद हुए। झारखंड जगुआर में पदस्थापित रहे आरक्षी ठाकुर हेंब्रम, आरक्षी शंकर नायक और बीएसएफ के उप समादेष्टा राजेश कुमार नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर तीनों वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Cabinet @21.10.2022 : जानिए किन-किन एजेंडो पर लगी मुहर

इसे भी पढ़ें :रांची के बाद लातेहार में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन जख्मी

इसे भी पढ़ें :माथे पर हड़िया दारू नहीं सरकार की योजना लेकर जाइए : CM

इसे भी पढ़ें :बंदूक की नोंक पर 5 लाख की लूट… देखें CCTV

इसे भी पढ़ें :बोरा खोला तो भर गई सूनी गोद…देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :PM मोदी देंगे 75 हजार युवाओं को नौकरियां, इस दिन करेंगे ऐलान…

इसे भी पढ़ें :BPSC की पीटी परीक्षा का पैटर्न बदला

इसे भी पढ़ें :PM मोदी बच्चों के साथ क्लासरूम में आये नजर… देखें क्यों

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...