Kohramlive : PM मोदी अचानक एक स्कूल की क्लास में बच्चों के साथ बैंच पर बैठे नजर आये। दरअसल पीएम मोदी गुजरात दौरे पर है। यहां उन्होंने आज यानि बुधवार को गांधीनगर में मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं गुजरात वासियों को, सभी अध्यापकों और सभी युवा साथियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं, शुभकामनाएं देता हूं। उन्होनें कहा कि अब शिक्षा व्यवस्था स्मार्ट हुई है और गुजरात की शिक्षा व्यवस्था सुधरी है। पीएम मोदी ने 5जी और 4जी के अंतर को भी समझाया और कहा कि अगर 4जी साइकिल है तो 5जी हवाई जहाज है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पूरे देश में साढ़े 14 हजार से अधिक ‘पीएम श्री’ स्कूल बनाने का फैसला किया है। ये स्कूल पूरे देश में नई नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के लिए मॉडल स्कूल होंगे। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति गुलामी की मानसिकता से देश को बाहर निकालकर टैलेंट को, इनोवेशन को निखारने का प्रयास है। भारतीय भाषाओं में भी साइंस की, टेक्नोलॉजी की, मेडिकल की पढ़ाई का विकल्प अब विद्यार्थियों को मिलना शुरू हो गया है।
बीते दो दशक में गुजरात में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। 20 साल पहले 100 में से 20 बच्चे स्कूल ही नहीं जाते थे। यानी पांचवां हिस्सा शिक्षा से बाहर रह जाता था। जो बच्चे स्कूल जाते थे, उनमें से बहुत सारे आठवीं तक पहुंचते ही स्कूल छोड़ देते थे। उसमें भी दुर्भाग्य यह था कि बेटियों की स्थिति तो और खराब थी। पहले बेटियों को स्कूल नहीं भेजा जाता था।
पीएम मोदी ने कहा कि आज गुजरात अमृत काल की अमृत पीढ़ी के निर्माण की तरफ बहुत बड़ा कदम उठा रहा है। विकसित भारत के लिए, विकसित गुजरात के निर्माण की तरफ ये एक मील का पत्थर सिद्ध होने वाला है। 5जी, स्मार्ट सुविधाएं, स्मार्ट क्लासरूम, स्मार्ट टीचिंग से आगे बढ़कर हमारी शिक्षा व्यवस्था को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगा। अब वर्चुअल रियलिटी, इंटरनेट ऑफ थिंग्स की ताकत को भी स्कूलों में अनुभव किया जा सकेगा। दो दशकों में गुजरात के लोगों ने अपने राज्य शिक्षा का कायाकल्प करके दिखा दिया है। इन दो दशकों में गुजरात में सवा लाख से अधिक नए क्लारूम बने, दो लाख से ज्यादा शिक्षक भर्ती किए गए हैं।
इसे भी पढ़ें : मां का उतरा चेहरा देख जवान बेटा लटक गया फंदे पर… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : जल, जंगल, जमीन की हिमायती सरकार से लोगों को आस… सुनें क्या बोले गांव के लोग
इसे भी पढ़ें : मां का उतरा चेहरा देख जवान बेटा लटक गया फंदे पर… देखें क्यों












