Barhi (Ritesh Gupta) : जिला के खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुगी एक्शन मोड में हैं। गुगी आज बरही प्रखंड के कई दुकानों का औचक निरीक्षण किया। गुगी ने आगामी पर्व त्योहार के मद्देनजर यह कार्रवाई की है। इलाके के कई प्रतिष्ठानों की चेकिंग की गई। जांच में पाया गया कि कई दुकानें बिना लाइसेंस के चल रही हैं। इन दुकानों में खाने के सामान बिकते हैं। कुछ पान दुकान व कुछ राशन दुकानों में तंबाकू व तंबाकू से बने प्रोडक्ट को जब्त किया गया। साथ ही तंबाकू व तंबाकू प्रोडक्ट में कोटपा 2003 के उल्लंघन में मौके पर ही कुछ दुकानदारों से नगद जुर्माना राशि की भी वसूली की गई। साथ ही फूड सेफ्टी एक्ट 2006 के संदर्भ में विभिन्न दुकानों का लाइसेंस की जांच की गई। जिन दुकानदारों के पास लाइसेंस नहीं था उन्हें जल्द से जल्द लाइसेंस बनाने की वार्निंग दी गई।
वहीं, मिठाई दुकानदारों को विशेष हिदायत दी कि आनेवाले दिनों में दुर्गा पूजा एवं अन्य त्योहारों पर मिठाइयों में मिलावट नहीं करेंगे, पकड़े जाने पर नियम संगत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दुकान परिसर में साफ सफाई पर भी विशेष रूप से ध्यान रखने को कहा गया।
इसे भी पढ़ें :कॉलेज गर्ल रहस्यमय ढंग से गायब, चिंता में डूबी मां क्या बोल गई… सुनें
इसे भी पढ़ें :यहां फैकल्टी पदों पर निकली वैकेंसी, 2.20 लाख रुपये तक सैलरी
इसे भी पढ़ें :कॉल पर इनके मम्मी-पापा केवल रोते हैं… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :फेसबुकिया प्यार Kolkata के बाजार तक, पुलिस से बोली- लाज बचा लें सर
इसे भी पढ़ें :‘सब शेम-शेम बोल रहे थे…’और फिर…
इसे भी पढ़ें :दोबारा आये तो मरवा कर फेंकवा दूंगा, हो गया केस…






