spot_img
spot_img
spot_img

लव जिहाद के दोषी को सरेआम दी जानी चाहिए फांसी : साध्वी प्राची

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : बरेली हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने बरेली में लव जिहाद और मंदिरों में नमाज के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश में लव जिहाद के खिलाफ कड़ा कानून होना चाहिए, दोषी को सरेआम फांसी दी जानी चाहिए। तभी ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि आजकल सामाजिक सद्भाव कायम करने के लिए मुस्लिम समाज के लोग मंदिरों में नमाज पढ़ रहे हैं।

लव जिहाद के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं

अगर ऐसे ही सद्भाव पैदा होता है, तो हिंदुओं को भी मस्जिदों में जाकर हवन-पूजन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह जल्दी ही लखनऊ पहुंचकर वहां की सबसे पुरानी मस्जिद में हवन-पूजन करेंगी। साध्वी प्राची भाईचारा गैंग को भी इस आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। शुक्रवार को बरेली पहुंचीं हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने कहा कि देश में लव जिहाद के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Corona Vaccine : फरवरी में मिल सकता है गुड न्यूज

सरकार को कड़ा कानून बनाना चाहिए

इसे रोकने के लिए सरकार को कड़ा कानून बनाना चाहिए और लव जिहाद करने वाले को सरेआम फांसी पर लटका देना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के हर राज्य से लव जिहाद के मामले सामने आ रहे हैं। लव करना गलत नहीं है, लेकिन लव के नाम पर जिहाद का हम सख्ती से विरोध करते हैं। साध्वी प्राची ने कहा कि आजकल तथाकथित भाईचारा गैंग काम कर रहा है, जो सामाजिक सद्भाव के नाम पर मंदिरों में जाकर नमाज पढ़ने का काम कर रहे हैं। हमारा कहना है कि अब हिंदुओं को भी मस्जिद में जाकर हवन पूजन करना चाहिए। ताकि सामाजिक सद्भव बने।

भाजपा और अन्य नेताओं को भी भाग लेना चाहिए

साध्वी प्राची ने कहा देश की मस्जिदों में ज्यादातर पहले मंदिर ही थीं, उन्हें तोड़कर वहां हवन पूजन किया जाना चाहिए, ताकि सामाजिक भाईचारा कायम हो सके। साध्वी प्राची ने ऐलान किया कि वह लखनऊ जाकर वहां की सबसे प्राचीन मस्जिद में हवन-पूजन करेंगी। इससे वायु प्रदूषण भी दूर होगा और सामाजिक सदभाव भी कायम होगा। उन्होंने कहा कि इसमें भाजपा और अन्य नेताओं को भी भाग लेना चाहिए। उन्होंने भाईचारा गैंग को भी इस आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।

इसे भी पढ़ें : बंगाल में गरजे अमित शाह, कहा- 200 से ज्‍यादा सीटें जीतेंगे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...