spot_img
spot_img
spot_img

SSC ने जारी किया जूनियर और सीनियर ट्रांसलेटर परीक्षा का एडमिट कार्ड

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : SSC सेंट्रल रीजन ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर ट्रांसलेटर पोस्ट के लिए आयोजित होने वाली ऑनलाइन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार SSC की ऑफिशियल वेबसाइट @ ssc-cr.org पर जाकर ऑनलाइन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC JHT पेपर 1 एडमिट कार्ड भी जल्द ही होगा जारी 

कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर सहित अन्य डिटेल्स उपलब्ध करानी होगी। इसके अलावा उम्मीदवार ध्यान दें कि अन्य क्षेत्रों के लिए SSC JHT पेपर 1 एडमिट कार्ड भी जल्द ही, SSC की क्षेत्रीय वेबसाइटों द्वारा जारी किया जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवार ध्यान दें कि SSC दक्षिणी क्षेत्र ने परीक्षा के लिए अप्लीकेशन स्टेटस लिंक भी एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : Central TET परीक्षा का नया डेट जारी, जनवरी 2021 में होगी

COVID -19 के गाइडलाइन का पालन करना होगा 

उम्मीदवार ध्यान रखें कि परीक्षा के लिए उन्हें एडमिट कार्ड के साथ-साथ दो पासपोर्ट आकार की हाल की रंगीन तस्वीरें और एक वैध फोटो-आईडी प्रमाण भी रखना चाहिए। उम्मीदवारों को COVID -19 से संबंधित सभी निर्देशों और दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए। बता दें कि जेएचटी पेपर -1 की कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा 19 नवंबर 2020 को आयोजित करने जा रहा है।

ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे

जेएचटी पेपर 1 में अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को SSC जेएचटी पेपर 2 में शामिल करना होगा। साथ ही इस परीक्षा में 283 जूनियर ट्रांसलेटर और जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर के लिए आयोजित की जा रही है। वहीं इस पोस्ट के लिए 29 जून से 25 जुलाई 2020 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

इसे भी पढ़ें : Kabul University पर आतंकी हमला, 20 की मौत, दर्जनों घायल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

NEET परीक्षा के दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन…

Ranchi : मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-2026 में शामिल होने...

UPSC CSE Prelims Result 2026: 13,343 अभ्यर्थी मेंस के लिये क्वालिफाई…

Kohramlive : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल...