Kohramlive Desk : अभी टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के लिए पोर्ट ऑफ स्पेन में है। कैरेबियाई देशों में भी भारतीय क्रिकेटर्स का गजब का क्रेज है। इसका नजारा देखने को मिला। पोर्ट ऑफ स्पेन के एयरपोर्ट पर एक महिला फैन भारी बारिश के बीच श्रेयस अय्यर से मिलने के इंतजार में दो घंटे तक खड़ी रहीं। यह महिला फैन हैं शिजारा। शिजारा ने कहा कि वह भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की बहुत बड़ी फैन है। शिजारा ने अपने बैट पर श्रेयस अय्यर का ऑटोग्राफ भी लिया। महिला फैन ने बताया कि वह रोहित शर्मा और केएल राहुल की भी बड़ी प्रशंसक हैं। गौरतलब है कि रोहित शर्मा टी20 सीरीज में भारतीय टीम के साथ जुड़ेगें। केएल राहुल भी फिट होने पर टी20 सीरीज का हिस्सा बन सकते हैं।
खिलाड़ियों को करनी पड़ी इंडोर प्रैक्टिस
शिखर धवन की अगुवाई वाली भारतीय वनडे टीम को बारिश के कारण इनडोर प्रैक्टिस करने पर मजबूर होना पड़ा। बारिश तब शुरू हुई, जब भारतीय टीम की बस ने स्टेडियम में प्रवेश किया और करीब दो घंटे तक पानी बरसता रहा, जिससे खिलाड़ियों के पास इनडोर सुविधाओं का उपयोग करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।वैकल्पिक ट्रेनिंग सेशन में कप्तान धवन, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, दीपक हुड्डा और संजू सैमसन इंडोर नेट्स में पसीना बहाते नजर आए. मुख्य कोच राहुल द्रविड़, बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ और गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे की निगरानी में इन बल्लेबाजों ने थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट के खिलाफ बल्लेबाजी की।
श्रेयस ने लंबे समय तक की बल्लेबाजी
खासतौर पर श्रेयस अय्यर ने नेट्स में सबसे लंबी अवधि तक बल्लेबाजी की। गौरतलब है कि श्रेयस को इंग्लैंड दौरे पर शॉर्ट-पिच डिलीवरी के साथ निशाना बनाया गया था. उन्होंने प्रैक्टिस सत्र के बाद राठौड़ के साथ अपनी बैटिंग का विश्लेषण भी किया। एकदिवसीय सीरीज के जरिए ईशान किशन, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, आवेश खान और दीपक हुड्डा टी20 विश्व कप के लिए अपना दावा मजबूत करना चाहेंगे।
इसे भी पढ़ें :President Election 2022 : द्रौपदी मुर्मू के सिर राष्ट्रपति का ताज… देखें
इसे भी पढ़ें :स्कूल बस में लगी भीषण आग, 21 बच्चे थे सवार, देखें…
इसे भी पढ़ें :बाहुबली को फिर 10 साल की जेल
इसे भी पढ़ें :महिला दारोगा को रौंदने की पूरी कहानी, चश्मदीद की जुबानी… देखें
इसे भी पढ़ें : रसूखदार पंकज मिश्रा की सल्तनत पर ग्रहण, खुल सकता है बड़ा राज
इसे भी पढ़ें : कोर्ट में लंबित मामलों के निबटारे के लिए अलर्ट मोड में काम करें अधिवक्ता और पुलिस : सीएम












