Kohramlive Desk : देहरादून निवासी 78 वर्षीय महिला पुष्पा मुन्जियाल ने अपनी सारी प्रॉपर्टी का मालिक राहुल गांधी को बना दिया है। इसमें 50 लाख की संपत्ति के साथ-साथ 10 तोला सोना भी शामिल है। उन्होंने मालिकाना हक राहुल गांधी के नाम करते हुए देहरादून कोर्ट में वसीयतनामा पेश किया है। बता दें कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की बुरी तरह हार हुई है. इसके बाद पार्टी आपसी तनातनी का सामना कर रही है। इस बीच महिला ने राहुल गांधी और उनके विचारों को देश के लिए जरूरी बताया है।
मसले पर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि महिला ने राहुल गांधी के नाम अपनी सम्पत्ति का वसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके आवास पर जाकर सौंप दिया है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने बताया कि महिला ने कहा कि राहुल गांधी के परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढ़कर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है। चाहे इन्दिरा गांधी हों, चाहे राजीव गांधी हों। उन्होंने इस देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी।
इसे भी पढ़ें : MS DHONI का जलवा…, ऐसे किया रनआउट (VIDEO)
इसे भी पढ़ें : बाप बड़ा न भईया, सबसे बड़ा रुपईया, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : अलकतरा फैक्ट्री में लगी भयावह आग को देख डरे लोग, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : “75 लाख का इंश्योरेंस करा मार डाला पापा को”… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : दर्द होगा छूमंतर, Joint pain को कम करने में कारगर है ये पत्तियां
इसे भी पढ़ें : डैम में डूबा हिंदपीढ़ी और लोअर बाजार का युवक
इसे भी पढ़ें : जमीन कारोबारी पर सरेराह बरसाई गोलियां, सुनें पूरी कहानी कारोबारी की जुबां
इसे भी पढ़ें : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारी इधर से उधर, जानिये कौन कहां गये…








