Khunti(Bhavna Thakur) : ”बेशक, हम यहां रहे या नहीं रहे, आप लोगों को इसी गांव में रहना है। गांव की दिशा-दशा और जो सूरत बदली है, उसे किसी भी दम पर बनाये रखना है। किसी नकस्ली-उग्रवादी को अब न पनाह देना है और न ही खाना। अगर वो सताने-डराने आ जायें तो चुपके से केवल पुलिस को खबर कर देना है, पुलिस आपलोगों की मदद से ही कुछ बेहतर कर सकती है। आपके सहयोग के बिना पुलिस कुछ भी नहीं कर सकती। किसी भी हालत में कानून को अपने हाथों नहीं लेें, किसी की हत्या करना जुर्म है, चाहे वो अपराधी-उग्रवादी ही क्यों ना हो।” यह कहना है खूंटी के पुलिस कप्तान अमन कुमार का। मौका था खूंटी के रनिया थाना क्षेत्र के खटखुरा पंचायत के केनबांकी और ताम्बा गांव में आयोजित बैठक का। खूंटी पुलिस कप्तान अमन कुमार ने आगे कहा कि गांव में किसी भी सूरत में अफीम की खेती न होने दें और ना ही इसे बढ़ावा दें, ऐसी भूल बच्चों-युवा की जिंदगी से खिलवाड़ करना है। छोटी-बड़ी किसी भी तरह की सूचना देने के लिये डायल 112 याद रखें और उसका इस्तेमाल करें, ये नंबर पूरे देश भर में काम करता है। डायल करते ही पुलिस मददगार के तौर पर मौके पर हाजिर रहेगी। सुनें क्या बोले खूंटी SP अमन कुमार…
इसे भी पढ़ें :जान दे देंगे, जमीन नहीं, ये संकल्प ले सरना झंडा गाड़ गये… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर
इसे भी पढ़ें :इस दिन हजारों की संख्या में पहुंचेंगे रांची… जानें कौन-क्यों
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :क्या बताये बाबू, वो कपटी निकली, ये बोल खूब रोई चंद्रिका… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :BOI और झारखंड पुलिस में MOU, ये होगा फायदा… जानें
इसे भी पढ़ें :जान दे देंगे, जमीन नहीं, ये संकल्प ले सरना झंडा गाड़ गये… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर












