इस दिग्गज क्रिकेटर को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, बड़े बदलाव के मूड में PCB

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) एक बार फिर बड़े बदलाव की तैयारी में है। इस बार पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक को बोर्ड में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संचालन निदेशक बनाये जाने की पूरी संभावना जताई जा रही है। अगर सबकुछ योजना के मुताबिक रहा तो वह उस्मान वाहला की जगह यह अहम जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, PCB के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने मिस्बाह को इस पद के लिये आवेदन करने के लिए मना लिया है। नकवी चाहते हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कोच मिस्बाह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संचालन से जुड़ी सभी अहम गतिविधियों की कमान संभालें। इस पद के लिये जारी विज्ञापन में साफ लिखा गया है कि उम्मीदवार घरेलू या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव रखने वाला होना चाहिये। मिस्बाह फिलहाल बोर्ड के साथ मेंटर और चेयरमैन के क्रिकेट सलाहकार के रूप में जुड़े हुये हैं। बताया जा रहा है कि हाल ही में मोहम्मद रिजवान को वनडे कप्तानी से हटाने में और बाबर आजम को फिलहाल टी20 टीम में वापस न लाने की सिफारिश में मिस्बाह की भूमिका अहम रही थी। मिस्बाह ने 2017 में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद 2019 में PCB के हेड कोच और मुख्य चयनकर्ता की दोहरी जिम्मेदारी संभाली थी। हालांकि, 2021 में रमीज राजा के चेयरमैन बनने के बाद उन्हें कोच पद से हटा दिया गया था। इसके बावजूद मिस्बाह का बोर्ड से जुड़ाव बना रहा। 2024 में उन्हें एक घरेलू टीम का मेंटर बनाया गया, जहां वे 5 लाख रुपये मासिक वेतन पर काम कर रहे थे। बाद में चेयरमैन नकवी ने उन्हें क्रिकेट सलाहकार समिति में भी शामिल किया, जिसमें सरफराज अहमद, सिकंदर बख्त और आकिब जावेद जैसे नाम शामिल हैं।

इसे भी पढ़े :कर्तव्य और कुर्बानी को सलाम, पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन…

इसे भी पढ़े :बलियारी में फिर जलेगी आस्था की लौ, महायज्ञ की तैयारी शुरू…

 

spot_img

Related articles:

डेफ क्रिकेट टीम का जलवा, CM बोले, झारखंड को आप पर गर्व

Ranchi : कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में...

मिड-डे मील में सांप का बच्चा! बच्चों से भर गया अस्पताल…

Bihar : बिहार के सहरसा में स्कूल का मिड-डे...

इस रोज देशभर में दवा दुकानें रहेंगी बंद… जानें क्यों

Kohramlive : देशभर में आगामी 20 मई, बुधवार को...