- Google Pay और PhonePe यूजर्स सहित अन्य पर पड़ सकता है असर
कोहराम लाइव डेस्क: नए साल में 1 जनवरी के बाद देशभर में UPI पेमेंट यूजर्स को अतिरिक्त(Additional) चार्ज देना पड़ सकता है। यह अतिरिक्त चार्ज थर्ड पार्टी एप्प यूजर्स को देना पड़ सकता है। दरअसल नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने 1 जनवरी से थर्ड पार्टी एप्प प्रोवाइडर्स की ओर से चलाई जाने वाली यूपीआई पेमेंट सर्विस (UPI Payment) पर अतिरिक्त चार्ज लगाने का निर्णय लिया है। इससे गूगलपे (Google pay), फोनपे यूजर्स पर असर पड़ सकता है। पेटीएम इस दायरे से बाहर है।
इसे भी पढ़ें : Income Tax Return भरने की तारीख बढ़ी, चूके तो पेनल्टी!
लगाया गया 30% का कैप
देशभर में एनपीसीआई ने नए साल पर थर्ड पार्टी एप्प के ऊपर 30% का कैप लगा दिया है। माना जा रहा है कि एनपीसीआई के इस फैसले से Google Pay, Phonepe जैसे थर्ड पार्टी ऐप के यूज करने पर यूजरों को अतिरिक्त चार्ज देना पड़ जाए।
इसे भी पढ़ें : Farmers agitation: किसान आंदोलन से Delhi में आलू महंगा
इनपर पड़ेगा प्रभाव
बताया जा रहा है कि एनपीसीआई के इस फैसले से गूगलपे, फोनपे और अमेजन पे की सर्विस महंगी हो सकती है। हालांकि इन कंपनियों ने अभी तक इसपर कुछ नहीं कहा है।
इसे भी पढ़ें : Saving Accounts पर IDBI और Canara Bank देते हैं ज्यादा इंटरेस्ट
इसलिए किया गया निर्णय
सूत्रों के मुताबिक यूपीआई पेमेंट यूजरों पर 30 फीसदी कैप लगाने का फैसला एनपीसीआई ने कंपनीके प्रभुत्व को खत्म करने के लिए लिया है। इस फैसले से थर्ड पार्टी ऐप प्रोवाइडर को सर्विस महंगा पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें : मुथूट फाइनेंस की IDBI म्यूचुअल फंड अधिग्रहण योजना खारिज










