spot_img
spot_img
spot_img

शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स पहली बार 46 हजार के पार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्‍क : कोविड वैक्सीन पर लगातार आ रही पॉजिटिव खबरों की वजह से शेयर बाजार इस हफ्ते में लगातार गुलजार दिख रहा है। भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में सेंसेक्स पहली बार 46 हजार के पार बंद हुआ है। बुधवार को कारोबार के अंत में सेंसेक्स 494 अंकों की तेजी के साथ 46,103.50 पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी 136 अंकों की तेजी के साथ 13,529.10  पर बंद हुआ।

बैंक, एफएमसीजी, आईटी शेयरों में अच्छी बढ़त की बदौलत बाजार में तेजी आयी। करीब 1604 शेयरों में तेजी और 1103 शेयरों में गिरावट देखी गयी। निफ्टी बैंक इंडेक्स में 1.5 फीसदी की तेजी आयी, हालांकि मेटल और पीएसयू बैंक इंडेक्स थोड़ी नरमी में बंद हुए। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी रही।

इसे भी पढ़ें :Post office की NSC Scheme से पाएं अच्छा रिर्टन

5जी सेवा के ऐलान से रिलायंस के शेयर में उछाल

मुकेश अंबानी ने अगले साल 5जी सेवा शुरू करने का ऐलान किया। इसके साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर करीब 2 फीसदी तक चढ़ गये। सुबह 2013 रुपये पर खुले रिलायंस के शेयर कारोबार के दौरान 2033.80 रुपये की तेजी तक पहुंचे।

इसे भी पढ़ें :RBI ने HDFC Bank को नए क्रेडिट कार्ड जारी करने से रोका

आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में भी उछाल

आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में भी उछाल आयी है। बैंक ने ऑफर फॉर सेल के द्वारा ICICI सिक्यूरिटीज का अपना हिस्सा बेचने का निर्णय लिया है। बैंक ICICI सिक्यूरिटीज का अपना 2.21 फीसदी तक हिस्सा बेचने की तैयारी कर रहा है। आईसीआईसीआई बैंक के शेयर कारोबार के दौरान 514.95 रुपये की तेजी तक पहुंचे।

इसे भी पढ़ें :अब डाक घर बचत खाते में भी Minium Balance रखना अनिवार्य

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...