Kohramlive : सांप का नाम सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं, लेकिन आज बात उस सांप की जो डर नहीं, करोड़ों रुपये की कीमत की वजह से सुर्खियों में रहता है। रेड सैंड बोआ यानी दो मुंहा सांप। यह सांप जितना रहस्यमयी है, उतना ही महंगा भी। दुनिया में सांपों की करीब 3000 से ज्यादा प्रजातियां, मगर रेड सैंड बोआ को सबसे दुर्लभ प्रजाति में से एक माना जाता है। भारत में बेहद खतरनाक माने जाने वाले 69 सांपों की प्रजातियों के बीच यह सांप अपनी अनूठी बनावट और उपयोगों के चलते बेशकीमती है। इसका सिर और पूंछ दोनों एक जैसे दिखते हैं, इसलिए इसे दो मुंहा सांप कहा जाता है, हालांकि असली में इसका “एक ही मुंह” होता है। इसकी कीमत आपको हैरान कर देगी। इंटरनेशनल मार्केट में 1 रेड सैंड बोआ की कीमत कई करोड़ रुपये तक बताई जाती है। यूपी, बिहार समेत देश के कई राज्यों में पाये जाने वाले इस सांप की तस्करी जोरों पर है। यह सांप जहरीला नहीं होता और अगर छेड़ा न जाए, तो इंसानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता। इसके शांत स्वभाव ने इसे और भी ज्यादा रहस्यमयी बना दिया है।
आखिर क्यों है इतनी मांग, जानें…
| वजह | विवरण |
|---|---|
| तांत्रिक इस्तेमाल | कई तांत्रिक इसे शक्ति व सौभाग्य की प्रतीक मानते हैं |
| दवाओं में उपयोग | कहा जाता है कि इससे यौन क्षमता बढ़ाने वाली दवाएं बनती हैं |
| दुर्लभता | प्राकृतिक रूप से बेहद कम संख्या में पाया जाता है |
कानून क्या कहता है?
- भारत सरकार ने इस सांप को 1972 से संरक्षित प्रजाति घोषित किया है।
- पकड़ना, बेचना या तस्करी करना, सब कुछ वन्यजीव संरक्षण कानून के अंतर्गत अपराध है।
- इसके बावजूद ब्लैक मार्केट में इसकी डिमांड लगातार बढ़ रही है।
इसे भी पढ़ें : ट्रंप की भारत को धमकी, अगले 24 घंटों में…




