Patna : वो ख्वाब… जो बरसों से राजधानी पटना की आंखों में पल रहा था, अब पटरियों पर उतर आया है। जी हां, पटना की मेट्रो अब चलने लगी है। फिलहाल ट्रायल के अंदाज़ में, लेकिन उम्मीद की रफ्तार लिए। रविवार की सुबह जब पहली बार मेट्रो ने पटरी पर रेंगना शुरू किया, तो बेरिया बस स्टैंड के पास हर आंख उसे देखने को ठिठक गई। कोई मोबाइल से वीडियो बना रहा था, कोई बच्चों को दिखा रहा था — मानो कोई सपना हकीकत बन गया हो। DM और SSP खुद मेट्रो डिपो और उसके आस-पास के इलाकों का मुआयना करने पहुंचे। हर छोटे-बड़े पहलू पर नजर डाली, जरूरी निर्देश दिये — ताकि जब मेट्रो आम जनता के लिए खुले, तो सब कुछ बेहतरीन हो। अब वो दिन दूर नहीं, जब पटना की हवा में मेट्रो की सीटी गूंजेगी और लोग कहेंगे — “हां, अब हमारा शहर भी मेट्रो सिटी है।”
🚇 Big day for Bihar’s capital!
Patna Metro trial run is officially underway, marking a giant leap in the city’s urban transport journey.Once operational, it will reduce traffic chaos, boost connectivity & reshape how Patna moves. 🏙️✨#PatnaMetro #Bihar pic.twitter.com/NYHOVbQCvA
— Bihar Infra & Tech (@BiharInfra) September 7, 2025
इसे भी पढ़ें : झारखंड के इन जिलों में अगले 3 घंटे में आंधी-बारिश का अलर्ट
इसे भी पढ़ें : CM नीतीश ने इस जिले को दी करोड़ों की सौगात… जानें
इसे भी पढ़ें : राजधानी के इस इलाके में रेड, कई लड़कियां…










