Ranchi : राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र के एक गर्ल्स हॉस्टल से देह व्यापार का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने छापेमारी कर तकरीबन 10 लड़कियों को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हॉस्टल की आड़ में जिस्मफरोशी का रैकेट संगठित तरीके से चलाया जा रहा था। गुप्त सूचना पर DIG सह SSP चंदन कुमार सिन्हा ने मामले की पड़ताल करवाई। मामले का सत्यापन होने पर सिटी डीएसपी के नेतृत्व में महिला पुलिसकर्मियों की टीम गठित की गई और फिर ओम गर्ल्स हॉस्टल में रेड मारी गई। पुलिस के मुताबिक, लड़कियों को हॉस्टल में रखा जाता था और यहीं से उन्हें ग्राहकों तक भेजा जाता था। अंदेशा है कि इस रैकेट के तार शहर के कई हिस्सों से जुड़े हो सकते हैं।
दिलचस्प बात यह है कि हाल में होटलों पर कार्रवाई के बाद रैकेट चलाने वालों ने गर्ल्स हॉस्टल को नया अड्डा बना लिया था। अब पुलिस हॉस्टल संचालक की भूमिका की भी जांच कर रही है। पकड़ी गई लड़कियों से पूछताछ जारी है और पुलिस को जल्द मुख्य सरगना तक पहुंचने की उम्मीद है। शुरुआती संकेतों के अनुसार, इस पूरे नेटवर्क का संचालन एक महिला कर रही थी।








