Kohramlive Desk : इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के 20 साल बाद न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज हीथ डेविस (Heath Davis) ने यह खुलासा किया है कि वह “गे” यानी समलैंगिक हैं। महिला क्रिकेट जगत में कई समलैंगिक खिलाड़ी पहले ही सामने आ चुकी हैं, लेकिन पुरुष क्रिकेट में ये दूसरा मामला सामने आया है। 50 साल के हीथ डेविस फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हैं।
‘मैं इसे छुपाने के लिए मजबूर था’
20 साल बाद उन्होंने 2 अगस्त 2022 को एक इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे लगा कि मेरे जीवन का यह हिस्सा था, जिसे मैं छुपा रहा था। ‘ उन्होंने कहा, ‘मैं वेलिंगटन में बाहर होने से थोड़ा डरता था। मैं इसे छुपाने के लिए मजबूर था। मैं इसे छिपाने की वजह से काफी परेशान था। ऑकलैंड की टीम में हर कोई जानता था कि मैं गे हूं, लेकिन यह इतना बड़ा मुद्दा नहीं लग रहा था। मुझे बस आजाद महसूस हुआ। ‘
पहला समलैंगिक पुरुष क्रिकेटर
डेविस ने 1994 से 1997 तक पांच टेस्ट और 11 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले थे। उनसे पहले इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर स्टीवन डेविस (Steven Davies) ने भी साल 2011 में खुद के समलैंगिक होने का खुलासा किया है।
इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े ज्वेलर को मारी गोली, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…देखें
इसे भी पढ़ें :RJD सुप्रीमो लालू यादव को सिंगापुर में इलाज कराने की मिली मंजूरी
इसे भी पढ़ें :एक नजर में देखें हटाए गए सरकारी वकीलों की लिस्ट…
इसे भी पढ़ें :स्कूल में छुट्टी को लेकर झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, जान लें नियम वरना…
इसे भी पढ़ें :सिन्हा कोप भवन में, अग्रवाल ट्रेसलेस…
इसे भी पढ़ें :अग्रवाल और सिन्हा हेमंत की सरकार गिराएंगे क्या…देखें वीडियो












