Kohramlive : केंद्रीय बजट में रेलवे मंत्रालय के लिये 2 लाख 55 हजार करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं। इनमें राजस्व में 3445 करोड़ रुपये और कैपिटल एक्सपेंडिचर में 2 लाख 52,000 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। इस तरह रेलवे बजट में कुल 2 लाख 55 हजार 445 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। लाइनों के दोहरीकरण में 32,000 करोड़ और गॉज लाइन बदलने में 4,550 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। वहीं, नई लाइनें बिछाने के लिये 32,235 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। विद्युत लाइनों के लिए 6,150 करोड़ रुपये, सिग्नलिंग और टेलीकॉम के लिए 6800 करोड़ एवं स्टाफ कल्याण पर 833 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। वहीं रेलवे सेफ्टी फंड में 45 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किये जायेंगे। रेलवे स्टाफ की ट्रेनिंग में 301 करोड़ रुपये खर्च होंगे। रेल हादसों को कम करने के लिये देश के प्रमुख रेलवे रूट पर कवच का अपग्रेट वर्जन 4.O लगाने का काम तेजी से किया जायेगा। कवच के नये वर्जन को रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड आर्गनाइजेशन (आरडीएसओ) ने हाल में अप्रूवल दे दिया है।
इसे भी पढ़ें :मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी पहन, वित्त मंत्री पेश कर रहीं बजट, क्या बोलीं… जानें
इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ सिलेंडर… देखें ताजा रेट
इसे भी पढ़ें :प्रयागराज से आ रही बस का मौ’त की घाटी में भयानक ए’क्सीडेंट(Video)
इसे भी पढ़ें :सांसद बोले, इस मकसद से काम कर रही है भाजपा…
इसे भी पढ़ें :यूपी में धार्मिक स्थल पर भगदड़, एक साथ चली गई इतनी जान…






