spot_img

मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी पहन, वित्त मंत्री पेश कर रहीं बजट, क्या बोलीं… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 8वीं बार बजट (2025) पेश कर रही हैं। इस बार उन्होंने मधुबनी पेंटिंग वाली क्रीम कलर की साड़ी पहनी हैं। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक उन्हें यह साड़ी पद्मश्री दुलारी देवी ने गिफ्ट की थी। दो महीने पहले वित्त मंत्री किसी कार्यक्रम को लेकर बिहार के मधुबनी आईं थी। तभी मधुबनी पेंटिंग के लिए मशहूर दुलारी देवी ने उन्हें यह साड़ी गिफ्ट की थी और कहा था इसे बजट के दिन पहनें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वित्त मंत्री द्वारा बजट के दिन पहनी जाने वाली साड़ियां सुर्खियों में रहती है। वहीं उनके हर साड़ी के रंग का गहरा मतलब होता है। वहीं यह पोशाक भारतीय संस्कृति और विरासत का प्रतिनिधित्व करती हैं।

बजट पेश करने के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “हमारी अर्थव्यवस्था सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही है। पिछले 10 वर्षों के हमारे विकास ट्रैक रिकॉर्ड और संरचनात्मक सुधारों ने वैश्विक ध्यान आकर्षित किया है। इस अवधि में भारत की क्षमता और संभावनाओं पर विश्वास और बढ़ा है। हम अगले 5 वर्षों को सबका विकास को साकार करने और सभी क्षेत्रों के संतुलित विकास को प्रोत्साहित करने के एक अनूठे अवसर के रूप में देखते हैं।”

दुलारी देवी ने दो महीने पहले वित्त मंत्री का यही साड़ी गिफ्ट में दी थी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...