Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण में मौत की घाटी के नाम से मशहूर दनुआ घाटी में भयानक हादसा हो गया। बीती रात यहां प्रयागराज महाकुंभ से धनबाद-बोकारो जा रही राहुल नाम की बस का एक्सीडेंट हो गया। बस ने घाटी मे खड़े एक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस घटना में कई यात्री बुरी तरह जख्मी हो गये। खबर पाकर मौके पर पहुंची चौपारण पुलिस और चौपारण आपदा मित्र की एम्बुलेंस और NHAI एंबुलेंस ने सभी जख्मी यात्रियों को चौपारण के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। खबर है कि ड्राइवर की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। देखें वीडियो
प्रयागराज से आ रही बस का दनुआ घाटी में भयानक हादसा#Hazaribagh #chouparan #PrayagrajMahakumbh2025 #accident #chouparan #injured #BreakingNews #LAtestUpdate #JharkhandUpdate #JharkhandNews pic.twitter.com/ZEetWIPmj0
— KohramLive (@KohramLive) February 1, 2025






