दिल्ली में हाई अलर्ट, NIA, NSG, FSL जांच में जुटी, अबतक 11 म’रे…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Delhi : दिल्ली की ऐतिहासिक धरोहर लाल किला के पास सोमवार की शाम अचानक एक कार में हुये भीषण विस्फोट के बाद दिल्ली हाई अलर्ट मोड में आ गई है। NIA, NSG, FSL जांच में जुट गई है। वहीं, खबर है कि कार मालिक सलमान को गुरूग्राम से हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। सलमान ने पुलिस को बताया कि उसने यह गाड़ी दिल्ली के ओखला में एक व्यक्ति को बेची थी। C.I.A मानेसर प्रभारी ललित के नेतृत्व में जांच जारी है, जबकि दिल्ली स्पेशल सेल की टीम भी मौके पर मौजूद है। वह गुरुग्राम के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र का निवासी है। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियों में आग लग गई और इलाका आग और धुयें के गुबार से भर उठा। घटना में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 से अधिक लोग बेतरह घायल हैं। धमाके के बाद पूरा इलाका थर्रा उठा। लाल किला मेट्रो स्टेशन और आस-पास के रास्तों को तुरंत सील कर दिया गया। NIA, NSG, FSL और दिल्ली पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची हैं। दिल्ली-एनसीआर को हाई अलर्ट पर रखा गया है। लाल किला, चांदनी चौक, दरियागंज, राजघाट और दिल्ली गेट के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सभी एंट्री पॉइंट्स पर वाहन जांच और मेट्रो सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बीच अब तक 20 लोगों की पहचान की जा चुकी है। इनमें दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड और हिमाचल के लोग शामिल हैं। कई पहचान अब भी शेष हैं, जिनके परिजनों की तलाश जारी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि “दिल्ली में हुये विस्फोट में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। गृह मंत्री अमित शाह के साथ स्थिति की समीक्षा की है।” इधर, CM रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर लिखा कि लाल किले के पास हुई कार विस्फोट की घटना अत्यंत पीड़ादायक और चिंताजनक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल शीघ्र स्वस्थ हों। प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक जानकारी पर विश्वास करने की अपील की है।

FSL टीम जुटी जांच में

FSL अधिकारी मोहम्मद वाहिद ने मीडिया को बताया कि “हमने मौके से सैंपल लिये हैं। प्रयोगशाला में जांच के बाद ही विस्फोट के कारणों की पुष्टि की जा सकेगी।”

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...