कोहराम लाइव डेस्क : डाक विभाग में बंपर vacancy निकली है। भारतीय डाक विभाग (Indian Postal Department) ने छत्तीसगढ़ और केरल सर्कल में डाक सेवक, ब्रांच पोस्ट मैनेजर और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मैनेजर के 2558 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन निकला हैं। इन पदों के लिए 10वीं पास कैंडिडेट्स 7 अप्रैल तक online application अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के भर्ती के लिए न तो कोई लिखित परीक्षा होगी और नहीं कोई इंटरव्यू होगा।
इसे भी पढ़ें :दूसरी बार पिता बनने जा रहे क्रिकेटर हरभजन सिंह, देखिए पत्नी के साथ तस्वीर
पदों की संख्या- 2558
- केरल सर्कल- 1421
- छत्तीसगढ़ सर्कल- 1137
Important date –
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख – 08-03-2021
ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख – 07-04-2021
आवेदन शुल्क जमा कराने की आखिरी तारीख – 07-04-2021
इसे भी पढ़ें :JEE Main मार्च सेशन के लिए जल्द जारी होगा Admit Card,…
योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने करने वाले कैंडिडेट्स किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड /संस्थान से दसवीं या समकक्ष परीक्षा पास होने चाहिए। 10वीं में मैथ्स, स्थानीय भाषा और अंग्रेजी में पास होना जरूरी है।
आयु सीमा
इन पदों के लिए न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 40 साल तक की उम्र वाले कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु में भारत सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन fee
- SC –ST और दिव्यांग- कोई फीस नहीं
- जनरल और अन्य- 100 रुपए
इसे भी पढ़ें:घर से आ रही थी तेज बदबू, खिड़की खोला तो फटी…
सिलेक्शन प्रोसेस
इन पदों पर भर्ती के लिए कैंडिडेट्स का सिलेक्शन 10वीं में मिले अंकों के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए कोई परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स को डायरेक्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और ट्रेनिंग के लिए बुलाया जाएगा।








