spot_img

Blind T20 World Cup ऐसे जीता भारत… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : भारत ने तीसरे Blind T20 World Cup के फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को 120 रन से पछाड़ दिया है। इसके साथ ही भारत ने तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया। भारत ने बेंगलुरु में खेल गए मैच में पहले बैटिंग करते हुए 277 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश तीन विकेट 157 रन ही बना सका।

पहले सेमीफाइनल में भारत ने हराया था साउथ अफ्रीका को

भारत की ओर से ओपनर सुनील रमेश ने 63 गेंद पर नाबाद 136 रन और कप्तान एके रेड्डी ने 50 गेंद पर नाबाद 100 रन की पारी खेली। बांग्लादेश के सलमान ने दो विकेट हासिल किए। 278 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश तीन विकेट के नुकसान पर 157 रन ही बना सका। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराया था। बांग्लादेश, श्रीलंका को हराकर फाइनल में पहुंचा था। 6 देशों के बीच 5 दिसंबर से इस टूर्नामेंट की शुरूआत हुई थी। वीजा न मिलने के चलते इस बार पाकिस्तान टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सका था।

इस प्रकार इंडिया ने पूरी की हैट्रिक

नेत्रहीन टी20 विश्व कप के तीसरे संस्करण के खिताब को भारत ने अपने नाम किया। यहां याद दिला दें कि 2012 में पहली बार इस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। उस समय भी भारत ने खिताब जीता था। फिर 2017 में हुए दूसरे टूर्नामेंट में भी बेंगलुरू में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया, पाकिस्तान को हराकर चैंपियन बना। अब 2022 में भारत ने टूर्नामेंट को जीतकर अपनी हैट्रिक पूरी की।

इसे भी पढ़ें : पिटबुल का और एक भयानक कांड… देखें

इसे भी पढ़ें : UP News : भाभी के सामने प्रेमिका के साथ कांड… देखें

इसे भी पढ़ें : अस्पताल के Gents Toilet में मिली नवजात बच्ची की डेड बॉडी… देखें

इसे भी पढ़ें : उचट सा गया था मन, भगवान के संग ही सात फेरे ले ली पूजा…

इसे भी पढ़ें : राजधानी में मुंह में पिस्टल ठूंस सन्नी का क्या किया… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…

Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...