Kohramlive : 9 साल की मासूम अपने छत पर खेल रही थी। उसे क्या पता था कि उसके साथ इतना बुरा होने वाला है। हुआ यूं कि बगल से एक पिटबुल कूदकर बच्ची के पास चला गया। उसने बच्ची पर हमला कर दिया। उसने बच्ची का कान काट खा लिया और पूरा मुंह भी नोच दिया। यह पूरा वाक्या दूसरी छत पर सूखे कपड़े उतारने गई एक महिला ने अपनी आंखों से देखा। यह देख उसने चिल्लाना शुरू किया। उसकी आवज सुन मोहल्ले के लोग इकट्ठा हुए। पिटबुल कुत्ते का मालिक भी वहां पहुंचा। लोगों ने बच्ची को किसी तरह पिटबुल के चंगुल से छुड़ाया। बच्ची पूरी लहूलुहान हो चुकी थी। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। दिल दहला देने वाली यह वारदात करनाल की एक कॉलोनी से सामने आई है।
घटना के बारे में प्रथम दृष्ट्या जो बात सामने आई है उसके अनुसार शिव कॉलोनी की गली नंबर एक में मासूम छत पर खेल रही थी। तभी पिटबुल बच्ची की आवाज सुनकर करीब साढ़े तीन फीट की दीवार फांदकर छत पर आ गया और उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद से इलाके के लोग दहशत में है। यह घटना शुक्रवार शाम की है।
वारदात के बाद लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कुत्ते को कॉलोनी से बाहर निकालने की गुहार लगाई है। वहीं मालिक ने पिटबुल की गलती न बताते हुए बच्ची को ही कसूरवार ठहराया। वहीं लोगों का इल्जाम है कि जब उन्होंने मालिक से बच्ची को इलाज के लिए ले जाने को कहा कि तो उन्होंने साफ मना कर दिया। यहां याद दिला दें कि पिटबुल जैसी नस्ल के कुत्ते को रिहायशी इलाके में पालने पर प्रतिबंध है।
इसे भी पढ़ें : Property के लफड़े में भाई को ठोक डाला… देखें
इसे भी पढ़ें : नये साल में अगर प्लान है तो इन छोटी-छोटी बातों पर फोकस जरूरी
इसे भी पढ़ें : ऐसी क्रूर Teacher को नहीं देखा होगा आपने, देखें क्या कर डाली मासूम बच्ची के साथ
इसे भी पढ़ें : किचन तेलंगाना में, बेडरुम महाराष्ट्र में, अनोखा घर… देखें
इसे भी पढ़ें : UP News : भाभी के सामने प्रेमिका के साथ कांड… देखें












