Lohardaga : ”हेमंत सरकार ने सत्ता में आने से पहले युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन आज हालत ऐसी है कि पांच साल में 50 हजार लोगों को भी रोजगार नहीं दे पाई है। यह सरकार मंईयां सम्मान योजना की बात कर रही है, जबकि रोजगार की बात तो यह कर ही नहीं रही है। झारखंड में अराजकता है, जनता अब सब देख और समझ चुकी है, आने वाले समय में फैसला होगा।” यह कहना है आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का। मौका था लोहरदगा के नगर भवन में आजसू पार्टी के युवा सम्मेलन कार्यक्रम का।
आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना पर गहरा दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने को लेकर कड़े कानून बनाने की जरूरत है। इससे पहले आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने शहर के शंख नदी मोड़ पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित की। वहीं, पार्टी कार्यालय स्थित पूर्व विधायक कमल किशोर भगत की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। इससे पहले शहर में मोटरसाइकिल रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम में आये सुदेश महतो का जोरदार स्वागत किया गया। मौके पर पार्टी की केंद्रीय महासचिव नीरू शांति भगत, केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल, पार्टी के मुख्य संयोजक कवलजीत सिंह एवं अरविंद यादव सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :पुराने और दिग्गज नेता बने झारखंड कांग्रेस के नये अध्यक्ष… जानें
इसे भी पढ़ें :नरमी याचिका खारिज कर जज साहब ने सुना दी बड़ी सजा… जानें
इसे भी पढ़ें :अब हजारीबाग में एक डॉक्टर का मा’रकर दांत तो’ड़ा, फिर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :चौंका गये हिमंता, इस दिग्गज नेता के नेतृत्व में होगा चुनाव…
इसे भी पढ़ें :महिला पुलिसकर्मियों को मिलेगा पूरा सम्मान, होगी थाने में पोस्टिंग : DGP
इसे भी पढ़ें :अचानक, ढोल-नगाड़ों के साथ CM हाउस पहुंच गये… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :लालची नाते-रिश्तेदारों पर लगे गंभीर इल्जाम, हो गया बड़ा कांड…
इसे भी पढ़ें :देश भर के डॉक्टरों में गुस्सा, केंद्र ने जारी किया यह आदेश
इसे भी पढ़ें :चुनाव की तारीख का ऐलान, कब-कहां… जानें
इसे भी पढ़ें :एयरपोर्ट पहुंच CM ने दी श्रद्धांजलि…
इसे भी पढ़ें :गवर्नर ने पूर्व PM को किया याद, ‘X’ पर लिखा यह पोस्ट…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में बहुत जोरदार बारिश, कहां-कहां… जानें
इसे भी पढ़ें :धनबाद की पांच बेटियां PM को बांधेंगी राखी… जानें










