spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

चुनाव की तारीख का ऐलान, कब-कहां… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया। जम्मू-कश्मीर में तीन चरण में मतदान होगा। 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्तूबर को मतदान होगा। 4 अक्तूबर को वोटो की गिनती होगी। वहीं, हरियाणा में एक चरण में चुनाव होगा, इसके लिए 5 सितंबर को अधिसूचना को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 12 सितंबर होगी। वहीं, मतदान 1 अक्तूबर को होगा। यहां भी नतीजे जम्मू-कश्मीर के साथ 4 अक्तूबर को घोषित किये जायेंगे। कुछ रोज पहले चुनाव आयोग ने जम्मू कश्मीर और हरियाणा का दौरा भी किया था।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मीडिया को बताया कि जम्मू-कश्मीर में 90 निर्वाचन क्षेत्र हैं। यहां 87.09 लाख मतदाता हैं। 44.46 लाख पुरुष और 42.63 लाख महिला मतदाता होंगी। यहां पहली बार मतदान करने वालों की संख्या 3.71 लाख होगी। वहीं, कुल 20 लाख से ज्यादा युवा मतदाता होंगे। जम्मू कश्मीर में पहले फेज के लिए गैजेट नोटिफिकेशन 20 अगस्त को जारी होगा, वहीं नामांकन की आखिरी तारीख 27 अगस्त होगी। उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 30 अगस्त होगी। 18 सितंबर को चुनाव होंगे। वहीं, दूसरे फेज के लिए गैजेट नोटिफिकेशन 29 अगस्त को जारी होगा, वहीं नामांकन की आखिरी तारीख 5 सितंबर होगी। उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 9 सितंबर होगी। 25 सितंबर को चुनाव होंगे। तीसरे चरण के लिए गैजेट नोटिफिकेशन 5 सितंबर को जारी होगा, वहीं नामांकन की आखिरी तारीख 12 सितंबर होगी। उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 17 सितंबर होगी। 1 अक्तूबर को चुनाव होंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, “हरियाण में 90 निर्वाचन क्षेत्र हैं। यहां 2.01 करोड़ मतदाता होंगे। इनमें 10,321 मतदाता शतायु हो चुके हैं। हरियाणा में 10,495 स्थानों पर 20,629 मतदान केंद्र होंगे। एक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की औसत संख्या 977 होगी। 125 मतदान केंद्रों की कमान महिलाओं के हाथों में होगी। चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव सबसे बड़ी चुनावी प्रक्रिया रहा। उन्होंने कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा मतदान अगर कहीं किसी चुनाव में हुआ तो वह लोकसभा चुनाव 2024 था। ये चुनाव उत्साह के माहौल में हुआ। युवाओं-महिलाओं ने मतदान प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोकतंत्र का जीवंत उदाहरण हमें देखने को मिला। जब-जब विश्व में चुनाव होंगे, आपको निश्चित रूप से हमारे देश में हुये चुनाव की याद आती रहेगी। ये चुनाव हमें अपनी ताकत का एहसास दिलाते रहेंगे।

इसे भी पढ़ें :खिलाड़ियों की हौंसला अफजाई कर CM बोले, सबको है नाज…

इसे भी पढ़ें :वैष्णो देवी में लैंड स्लाइड… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन 18 जांबाजों को मिलेगा बड़ा सम्मान…

इसे भी पढ़ें :नये गृह सचिव होंगे ये IAS अधिकारी

इसे भी पढ़ें :OC, SI एवं ASI का ट्रांसफर, इल्जाम चौंकाने वाला

इसे भी पढ़ें :त्रिकुट पहाड़ पर फिर हादसा…

इसे भी पढ़ें :झारखंड की बड़ी जीत, CM हेमंत ने जताया आभार…

इसे भी पढ़ें :ED के नये डायरेक्टर किये गये नियुक्त… जानें कौन

इसे भी पढ़ें :इस दिग्गज नेता की हुई घर वापसी…

इसे भी पढ़ें :BCCI ने टीम इंडिया के बॉलिंग कोच का किया ऐलान… जानें कौन

इसे भी पढ़ें :रांची के इस होटल में सज रही थी सेज, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें :खिलाड़ियों की हौंसला अफजाई कर CM बोले, सबको है नाज…

इसे भी पढ़ें :वैष्णो देवी में लैंड स्लाइड… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन 18 जांबाजों को मिलेगा बड़ा सम्मान…

इसे भी पढ़ें :नये गृह सचिव होंगे ये IAS अधिकारी

इसे भी पढ़ें :OC, SI एवं ASI का ट्रांसफर, इल्जाम चौंकाने वाला

इसे भी पढ़ें :त्रिकुट पहाड़ पर फिर हादसा…

इसे भी पढ़ें :झारखंड की बड़ी जीत, CM हेमंत ने जताया आभार…

इसे भी पढ़ें :

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: