Kohramlive : लखनऊ के एक होटल में क्रिकेटर कुलदीप ने बेहद सादगी और गरिमा से वंशिका के साथ सगाई कर ली। वंशिका कानपुर के लाल बंगला की रहने वाली हैं और फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में नौकरी करती हैं। उनके पिता LIC में अधिकारी हैं। सगाई में सिर्फ करीबी लोग शामिल हुये। टीम इंडिया के साथी क्रिकेटर रिंकू सिंह भी इस खास मौके पर मौजूद रहे। 14 दिसंबर 1994 को यूपी के उन्नाव में जन्में कुलदीप 9 साल की उम्र तक उन्नाव में रहे। फिर पिता के साथ पढ़ाई के लिए कानपुर आये, लेकिन उन्नाव की मिट्टी से कभी रिश्ता नहीं तोड़ा। कुलदीप तेज़ गेंदबाज बनना चाहते थे। लेकिन उनके कोच ने कहा “तू स्पिन में चमक सकता है” और फिर कुलदीप ने दुनिया को अपनी “चाइनामैन” से चौंका दिया। जहां एक ओर कुलदीप अपनी फिरकी से बल्लेबाज़ों को चकराते हैं, अब वे ज़िंदगी की साझेदारी में भी एक नई साथिन के साथ क्रीज पर उतर चुके हैं। फैंस को अब न सिर्फ उनके विकेट की गिनती का इंतज़ार रहेगा, बल्कि शादी की तारीख का भी।
इसे भी पढ़ें :कैबिनेट में 47 अहम फैसलों को मिला ग्रीन सिग्नल… जानें
इसे भी पढ़ें :नये DGP का ऐलान… जानें
इसे भी पढ़ें :एक लड़की और दो हैवान, क्या बोल गये SSP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :दो खूंखार चेहरे चिड़िया मा’रने वाले हथियार के साथ अरेस्ट
इसे भी पढ़ें :बिहार में इस महीने चुनाव! आयोग की तैयारी तेज…
इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेन से मिले ये IAS और IPS… क्यों जानें










