Ranchi : सुबह के अंधेरे में मुरगु गांव की 16 साल की एक लड़की मंत्री होटल के पास बेसुध पड़ी थी, कांपती हुई, टूटी हुई। चेहरा खामोश लेकिन आंखों में रक्स करता डर। रांची के रातु थाना को जैसे ही सूचना मिली, आला अधिकारी हरकत में आ गये। रांची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। कुछ ही घंटों में पीड़िता को थाने लाया गया, महिला पुलिस पदाधिकारी ने उसका फर्दब्यान दर्ज किया। जो कहानी सामने आई, वो इंसानियत को झकझोर देने वाली थी। बीते 30 मई को वो अपने गांव से दिल्ली जाने निकली थी। हटिया स्टेशन पहुंची भी, पर मां की ममता ने दिल्ली की ट्रेन न पकड़ने दी। वो लौटी, लेकिन लौट न सकी, क्योंकि किराये के जिस ऑटो में वो गुमला के लिये बैठी, उसने उसे गुमला नहीं, नरक में धकेल दिया। विनय साव उसे लालगुटवा की बजाय झांसा देकर राय ले गया। वहां से बसंत कुमार नामक साथी को साथ लेकर वे उसे चान्हों थाना क्षेत्र के चौड़ा गांव के जंगल में ले गये और वहीं, जंगल में दरिंदगी हुई। 31 की सुबह, वो लड़की मंत्री होटल के पास बेसुध पड़ी मिली। टेक्निकल सेल की मदद से पुलिस ने महज कुछ घंटों में दोनों संदेही गुनहगारों को दबोच लिया। घटना में इस्तेमाल ऑटो, पल्सर बाइक एवं मोबाइल जब्त कर ली गई। सुनें क्या बोले रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा…
अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…
Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...
मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें
Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...
रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…
Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...
एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…
Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...
मंदिर वाले कमरे में खाना खाना सही है या नहीं, वास्तु क्या कहते हैं… जानें
Kohramlive : भारतीय घरों में मंदिर सिर्फ पूजा का...











