Bihar : बिहार की सियासी जमीन एक बार फिर तपने लगी है। खबर है कि इस बार नवंबर से पहले ही चुनाव हो सकते हैं। चुनाव आयोग ने तैयारियों की गति तेज कर दी है और सितंबर के पहले सप्ताह में तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। जैसे 2020 में कोविड के साये में तीन फेज में मतदान हुआ था, वैसे ही इस बार भी 243 सीटों पर तीन चरणों में वोटिंग कराये जाने की संभावना है। आयोग की कोशिश है कि दिवाली और छठ जैसे प्रमुख पर्वों से पहले मतदान की प्रक्रिया पूरी हो जाये, जिससे न सिर्फ जनता को सहूलियत मिले, बल्कि मतदान प्रतिशत में भी इजाफा हो। बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। पिछली बार 29 नवंबर 2020 को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हुआ था। ऐसे में यह स्वाभाविक है कि चुनावी प्रक्रिया सितंबर से पहले शुरू कर दी जाये, ताकि नयी सरकार समय रहते बन सके। वहीं, फर्जी वोटरों को रोकने के लिये इस बार चुनाव आयोग बेहद सख्त और तकनीकी रूप से अलर्ट है। आयोग उन वोटरों से संपर्क करेगा, जिन्होंने अभी तक आधार कार्ड को अपने वोटर ID से लिंक नहीं कराया है। BLO यानी बूथ लेवल ऑफिसर व्यक्तिगत तौर पर संपर्क कर वोटरों को अपडेट करने में मदद करेंगे। वोटर लिस्ट से डुप्लीकेसी हटाने की प्रक्रिया शुरू है। आधार लिंकिंग की पुष्टि के लिए घर-घर संपर्क और पर्वों को ध्यान में रखकर समय पर चुनावी प्रक्रिया पूरी करने की योजना है।
इसे भी पढ़ें :एक साथ 47 IAS इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :दिन दहाड़े शिक्षक को गो’लियों से भू’ना, इस महंत पर शक…
इसे भी पढ़ें :NIA का बड़ा खुलासा, बंदूक के साये में बदले की साजिश
इसे भी पढ़ें :एक भूल-चूक से हो गया अकाउंट खाली, क्या बोले SSP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :CID का बड़ा खुलासा, 1.39 करोड़ की डिजिटल ठगी…
इसे भी पढ़ें :झारखंड की बेटियों ने फिर रचा इतिहास, इंटर में मारी बाजी
इसे भी पढ़ें :1 जून से ये बड़े बदलाव, सीधे जेब पर असर… जानें













