Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के रंका और रमकंडा प्रखंड अवैध खनन के अड्डे बनते जा रहे हैं। क्षेत्र में पत्थर क्रॉशिंग और अवैध खनन का काम प्रशासन की मिलीभगत से दिन-रात बेखौफ चल रहा है। इस बात का सनसनीखेज खुलासा भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला परिषद सदस्य मुरारी यादव ने किया है। उन्होंने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुये कहा कि नियम-कानून ताक पर रखकर जिले में खनन माफियाओं को खुली छूट दी जा रही है। भाजपा नेता मुरारी यादव का कहना है कि एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) के सख्त नियमों को दरकिनार कर खनन माफियाओं को मनमर्जी से काम करने दिया जा रहा है। जिला प्रशासन ने गलत तरीके से कई खनन कंपनियों को NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र) जारी कर दिया है, जिसके चलते ये माफिया पूरे इलाके को धूल-धुएं और प्रदूषण में डुबो चुके हैं। अवैध खनन और पत्थर ब्लास्टिंग की वजह से इलाके में प्रदूषण खतरनाक स्तर तक बढ़ चुका है। सड़क किनारे बसे गांवों के घरों में कंपन के कारण दरारें आ रही हैं और कई मकानों के गिरने का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों को ना दिन में चैन है, ना रात में आराम। इलाके में पेयजल स्रोत भी दूषित हो रहे हैं, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। भाजपा नेता ने चेतावनी देते हुये कहा कि यदि अवैध खनन पर अविलंब रोक नहीं लगाई गई तो भाजपाई सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करने के लिये मजबूर होंगे।
इसे भी पढ़ें :बेरहमी से ह’त्या, दादी अरेस्ट, दादा फरार…
इसे भी पढ़ें :‘सिकंदर’ के ट्रेलर ने मचाई धूम, दर्शकों में हलचल
इसे भी पढ़ें :इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा तेल, किस रोज से, जानें…
इसे भी पढ़ें :हा’दसों का यह जीटी रोड, क्या बोले MP-MLA… जानें










