spot_img
spot_img
spot_img

बेरहमी से ह’त्या, दादी अरेस्ट, दादा फरार…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Deoghar : देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र के ढाकोडीह गांव में निर्दयता की हद पार हो गई। गांव के बगल में स्थित स्कूल के पास एक गड्ढे से सात महीने के मासूम शिवांश की लाश मिली। मासूम की गला दबाकर हत्या की गई थी। हत्या के इल्जाम में पुलिस ने बच्चे की दादी पंचा देवी को हिरासत में लिया। वहीं, फरार दादा बाजो महतो को बहुत जोर-शोर से खोजा जा रहा है। रविवार सुबह एक ग्रामीण तालाब की ओर जा रहा था, तभी गड्ढे में पड़े शव पर उसकी नजर पड़ी। उसने शोर मचाया तो पूरा गांव जमा हो गया। देखते ही देखते मृतक के माता-पिता और अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गये। बच्चे की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने संदेही गुनहगार दादी पंचा देवी की जमकर पिटाई कर दी। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे भीड़ से बचाकर थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की। गांववालों का कहना है कि पंचा देवी पर पहले भी हत्या का आरोप लग चुका है। उसने अपने भैंसुर (पति के बड़े भाई) की बेटी की हत्या की थी और इस मामले में वह जेल भी जा चुकी है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतेजार है। एक मासूम बच्चे का यह हाल क्यों किया गया, इसके पीछे का कारण अबतक सामने नहीं आ सका है। पुलिस बिल्कुल खामोश है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...